Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद में सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल हड़ताल 

0 minutes, 4 seconds Read

Sanitation and fire fighting workers strike against government

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद में कर्मचारियों की हड़ताल

 Haryana News Today: नारनौंद : नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की पहले दिन की हड़ताल की शुरुआत की गई। जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान मनसाराम व फायर के उप महासचिव देवेंद्र लोहान ने संयुक्त रूप से किया व मंच संचालन आल हरियाणा सफाई कामगार समिति के उप प्रधान नरेश कुमार ने किया।

कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

 जिला वरिष्ठ उपप्रधान नसीब ने बताया कि 13 मई के समझौते को सरकार ने पूरा नहीं किया। सफाई कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ की गई है। इस दौरान सफाई कर्मचारियों व दमकल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा तीन दिवसीय हड़ताल का बिगुल बजा दिया। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिवसीय हड़ताल के बावजूद भी सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में भी तबदील हो सकती है। ( Narnaund News Today )

      इस मौके पर राज्य उप प्रधान जसबीर शयोकन्द ने बताया कि 13 मई 2026 के द्विपक्षीय समझौते में मानी गई सभी मांगों को बिना किसी शर्त लागू करवाने के लिए नारनौंद ब्लॉक में मीटिंग की गई। जबकि सरकार मानी गई मांगों के पत्र जारी करने की वजह बचकर निकलना चाहती है, जिससे संघ व कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। सरकार की वादा खिलाफी को देखते हुए संघ द्वारा 6, 7 व 8 अगस्त की हड़ताल की घोषणा की थी। संघ को मजबूरन 6, 7 व 8 अगस्त की हड़ताल करनी पड़ी। इसके बाद भी सरकार नहीं मानती है तो इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।   

इकाई प्रधान मंसाराम ने कहा कि भाजपा सरकार का कर्मचारियों के प्रति रवैया ठीक नहीं है, जिसको देखते हुए सभी परिषद पालिका निगमों में हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कोई स्थायी नौकरी नहीं है। यहां तक कि गु्रप डी के पदों में एक भी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है, जो कि सीधे तौर पर सफाई कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ है। ऐसे में वे मांग करते है कि सफाई कर्मचारियों की स्थाई भर्ती की जाए। 

करनाल पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश ढ़ेर, जाने पूरा मामला,

नारनौंद में सर्व कर्मचारी संघ की बैठक

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer