District level video reading competition: Hansi News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिला स्तरीय विडियो रिडिंग प्रतियोगिता में एस बीएस स्कूल, माढा की साक्षी ने पहला व मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल किया
Hansi News: केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में हरियाणा राज्य में जिला स्तर पर शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें हाँसी जिले की प्रतियोगिताओं का आरम्भ विधायक विनोद भयाणा द्वारा किया गया। जिसमें हाँसी जिले के विभिन्न सरकारी तथा प्राईवेट स्कूलों ने हिस्सा लिया। इसमें विडियों रिडिंग प्रतियोगिता में SBS School Madha की साक्षी ने पहला तथा मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल किया तथा पेन्टिंग प्रतियोगिता में स्कूल की दीपिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
SBS School के डायरेक्टर डॉ. सुनील चहल ने बताया कि एस० बी० एस० स्कूल, माढा के विद्यार्थी इस तरह की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते है ताकि विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास हो सके फिर वो पढ़ाई हो, खेल हो या सांस्कृतिक कार्यक्रम हो। स्कूल में टीम वर्क में कार्य किया जाता है जिसका परिणाम स्कूल में मिल रहा है। इसी तरह बोर्ड के वार्षिक परीक्षा परिणाम में भी स्कूल के दो विद्यार्थियों ने हरियाणा में तीसरा तथा दो विद्यार्थियों ने हरियाणा में पांचवा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं खेलों में चार खिलाड़ियों ने अभी नेशनल खेलों में हिस्सा लिया है। ( Narnaund News Today )

आपको बता दें कि ग्रामीण अंचल में एसबीएस स्कूल शिक्षा की तो अलख तो जगा ही रहा है साथ ही छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए खेलों के प्रति भी छात्रों को प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा स्कूलों में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिससे छात्रा अपनी प्रतिभा में निखार करके अपने मुकाम हासिल कर रहे हैं। बोर्ड रिजल्ट में भी एसपी स्कूल के छात्र अपना प्रथम लहराने से शहरी अक्षरों से पीछे नहीं रह रहे।
इस अवसर पर स्कूल में विकास, विजय, रोहित, सन्दीप, मंजू, रेखा, कुसुम, नीतू, शारदा, पूजा आदि मौजूद रहें।













