Verification: eefe237ed2c24d7f

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

0 minutes, 8 seconds Read

Rohtak Muskan balhara Suicide Case Update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा सुसाइड केस ( Suicide case ) में नया मोड़ आ गया है। मृतका मुस्कान बल्हारा के पिता ने मीडिया के सामने बड़ा दावा किया है कि करने से पहले मुस्कान ने शीलू बल्हारा उर्फ टिंकू और उसके परिजनों के खिलाफ सारे सबूत उसके फोन पर भेज दिए थे। अब उनकी बातों में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जांच और अदालत के फैसले के बाद भी साबित हो पाएगा।

रोहतक पीजीआई में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा मुस्कान बल्हारा के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस को शनिवार की सुबह करीब 3:00 के करीब मुस्कान के पिता फरमाना निवासी सुखबीर ने शिकायत दी थी और अपनी बेटी की मौत का जिम्मेवार उसके पति शीलू बल्हारा सहित चार लोगों को ठहराया था। जिनमें मुस्कान बल्हारा का पति शीलू बल्हारा उर्फ टिंकू, उसके पिता सुरेंद्र मनीषा और भाई मनीष पर गंभीर आरोप लगाए थे।

शीलू बल्हारा ने मुस्कान बल्हारा को दी मुखाग्नि

पुलिस ने सुखबीर की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करके रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। मुस्कान का अंतिम संस्कार गांव बहु अकबरपुर में ही किया गया और उसे मुखाग्निक उसके पति शीलू बल्हारा ने दी। अंतिम संस्कार करने के तुरंत बाद ही पंचायत ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा और उसके छोटे भाई मनीष को पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर पुलिस थाने ले गई।

शीलू बल्हारा और मनीष के अन्य लड़कियों के साथ अवैध संबंध

मुस्कान बल्हारा के पिता फरमाना निवासी सुखबीर ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के करीब 20 दिन बाद ही मुस्कान को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा था। ‌ मुस्कान ने यह सारी बातें अपने परिजनों को भी बताई थी कि शीलू बल्हारा और उसके देवर मनीष के अन्य लड़कियों के साथ अवैध संबंध है। लेकिन वह अपनी बेटी को समझते रहे की समय के साथ-साथ सब में सुधार हो जाता है लेकिन उसे यह हम नहीं मालूम था कि बेटी को अपनी जान देकर चुकाना पड़ेगा। ‌

उन्होंने शीलू और उसके परिजनों को भी काफी बार समझाया था लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। सुखबीर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मरने से पहले मुस्कान ने फोन पर उनसे बातचीत की थी और कहा था कि उसके साथ बहुत गलत हो रहा है। ‌लेकिन यह बात कर उसने फोन काट दिया और बाद में बात करने के लिए कहा। उसके बाद उन्होंने मुस्कान के फोन पर करीब 15 बार फोन मिलाया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ और कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली थी मुस्कान ने फांसी लगा ली है।

मुस्कान ने सारे सबूत उसके पिता के पास भेजे

फरमाना निवासी सुखबीर ने दावा करते हुए बताया कि मुस्कान ने सारे सबूत उसके फोन पर भेज दिए थे और अब वह उसके पास सुरक्षित हैं। वह उन लड़कियों के नाम भी जानता है लेकिन उन्हें समाज के सामने बदनाम नहीं करना चाहता। मरने से पहले मुस्कान नहीं यह भी बताया था कि उसे मारने की साजिश रची जा रही है लेकिन उसने इतना नहीं सोचा था कि उसकी बेटी को असल में मार दिया जाएगा।

मुस्कान बल्हारा के पिता ने दावा किया कि करीब 20 दिन पहले शीलू बल्हारा का पिता सुरेंद्र उसकी ससुराल गया था और उसकी सासू को बताया था कि वह दो लोगों को पहले मर चुका है और उसकी नाती को भी मार देगा क्योंकि वह बहुत बड़ा गुंडा है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जबकि बहु अकबरपुर का गांव के लोगों का कहना है कि सुरेंद्र सीधा-साधा और खेती-बाड़ी का काम करने वाला इंसान है। सुखबीर के बातों में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जांच होने और अदालत में साबित होने के बाद ही पता चल पाएगा।

मुस्कान बल्हारा की मौत के बाद जब उसके परिजन गांव में पहुंचे तो वह शीलू बल्हारा के मकान में ना जाकर गली में ही बैठ गए थे। जब उन्हें पीने के लिए पानी दिया गया तो वहां पर पहुंचना ही तो मुस्कान के पिता और अन्य परिजनों ने पानी की घूंट तक नहीं ली। करीब 7:00 बजे मुस्कान केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस और पंचायतियों की बैठक हुई और उसमें पंचायत और पुलिस ने मुस्कान के परिजनों को एक कमरे में बुलाया और रात भर पंचायत का दौर चलता रहा। ‌( Rohtak Breaking News in Hindi )

शनिवार को भी पोस्टमार्टम से पहले पंचायत का दौर चला और पंचायत में निर्णय लिया गया कि मुस्कान का अंतिम संस्कार गांव बहु अकबरपुर में किया जाएगा और उसका पति अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा उर्फ टिंकू उसे मुखाग्नि देगा। अंतिम संस्कार के तुरंत बाद मुस्कान दुलारा के परिजनों द्वारा जिन चार लोगों पर आरोप लगाए हैं उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। ‌

इस बारे में आपकी क्या राय है, कमेंट में लिखे

क्या मुस्कान बल्हारा के साथ ससुराल में अन्याय हो रहा था और क्या उसके पति अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा और उसके भाई मनीष बल्हारा कैरक्टरलेस हैं। क्या मुस्कान ने आत्महत्या नहीं की और उसकी हत्या की गई है। क्या मुस्कान को अपने पति शीलू बल्हारा के गैर चलन का पता चल गया था और क्या सुरेंद्र बल्हारा ने मुस्कान बल्हारा के ननिहाल में जाकर उसकी नानी को धमकी दी थी। इस बारे में आपकी क्या राय है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और क्या सुरेंद्र ने पहले दो मर्डर किए हैं ? लेकिन अभी तक इस बारे में हमें कोई भी पुष्टि या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये समाचार भी पढ़ें :

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले,

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच,

हिसार में जलघर के टैंक में महिला और दो बच्चों का शव मिले, गांव में मचा हडक़ंप, शुक्रवार से गायब थे मां और दो बच्चे,

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप,

Barwala News: बरवाला में गुरुधाम पार्क का लोकार्पण, बरवाला को मिली नई सौगात,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer