Verification: eefe237ed2c24d7f

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

0 minutes, 7 seconds Read
  • Agniveer Bharti Rally, Physical Test Admit Card Released
 
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी द्वारा ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी
 
Haryana News Today : अग्निपथ योजना ( Agniveer Bharti Rally )  के तहत सेना में भर्ती के लिए महेंद्रगढ़, रेवाडी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है I युवा ज्वाइन इंडियन आर्मी (www.joinindianarmy.nic.in) वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं I
 भर्ती रैली का आयोजन भीम स्टेडियम, भिवानी में 02 सितंबर से 15 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा I युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर या 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, कम से कम छह और अधिकतम 10 चिऩप करने होंगे, 09 फीट गड्ढे को पार करना होगा, जिग ज़ैग बैलेंस करना होगा I
उम्मीदवार अपने साथ दसवी एवं बारहवीं पास की अंकतालिका ( दसवीं, 12वीं कक्षा की मार्कशीट), मूल निवास स्थायी प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, ऐफिडेविट (भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार), 20 रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो और अविवाहित होने का प्रमाणपत्र लाना होगा I जिन उम्मीदवारों के पास टेक्निकल शिक्षा प्रमाणपत्र, एनसीसी और वैध खेल कूद प्रमाणपत्र हो तो उसे अपने साथ जरुर लेकर आएं। जिन उम्मीदवारों के पिताजी सेवानिवृत या सेवारत हैं वे उम्मीदवार रिलेशनशिप सर्टिफिकेट एवं साथ में डिस्चार्ज बुक की कॉपी लेकर भर्ती के लिए आएं।
सेना भर्ती चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक ने युवाओं से आह्वान किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी दिक्कत होने से सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में संपर्क करें I भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ऐसे में सम्पूर्ण मदद करेगा।
जरूरी सूचना : अग्निवीर क्लर्क और क्लर्क के साथ मल्टीप्ल केटेगरी की भर्ती रैली “अम्बाला” में होगी I इसकी सूचना आपके रजिस्टर्ड ईमेल के माध्यम से आने वाले समय पर बता दी जाएगी I सेना मे भर्ती निशुल्क हैं, ये प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी और काबिलियत पर निर्भर है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer