---Advertisement---

Hisar News: हिसार में तिहरा हत्याकांड; साहब मेरी बहन और उसके बच्चों की हत्या कर दी, वाटर टैंक में मिले तीन शव

Follow Us
Hisar News: हिसार में जलघर के टैंक में महिला और दो बच्चों का शव मिले, गांव में मचा हडक़ंप, शुक्रवार से गायब थे मां और दो बच्चे
---Advertisement---

Hisar Agroha Malapur Village women and childern Death

Haryana News Today : हिसार जिले के गांव मल्लापुर के एक मकान में बने वाटर टैंक में मां और उसके दो बच्चों के शव मिलने से हडक़ंप मच गया। महिला और उसके दोनों बच्चे शुक्रवार से लापता थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक अग्रोहा क्षेत्र के गांव मल्लापुर में शनिवार की दोपहर को एक मकान में बने वाटर टैंक में तीन शव तैरते हुए दिखाई दिए।

गांव मल्लापुर के वाटर टैंक में महिला और दो बच्चों के शव

गांव मल्लापुर के जलघर के वाटर टैंक में शनिवार की दोपहर को एक महिला और दो बच्चों के शव तैरते हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को वाटर टैंक से बाहर निकाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस ने मां और बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की अलग अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों की मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

इस घटना के बाद गांव मल्लापुर में दहशत और शौक का माहौल बना हुआ है। मृतकों की पहचान मल्लापुर निवासी अमित की 33 वर्षीय पत्नी मुकेश अपने बेटे वंश और बेटी वर्षा के रूप में हुई है। ये तीनों शुक्रवार को अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने उन तीनों की काफी तलाश की, परंतु उनका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत अग्रोहा पुलिस थाने में दर्ज करवाई। ( Hisar News Today )

उधर मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि मुकेश का पति अक्स उसे तंग करता था और उसने ही अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर शवों को वाटर टैंक में डालकर गुम होने का झूठा नाटक किया है। अग्रोहा थाना पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Hisar News: हिसार में तिरंगे के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदी स्मारक पर अमर शहीदों को किया नमन

Hisar News: हिसार में तिरंगे के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदी स्मारक पर अमर शहीदों को किया नमन

August 11, 2026
रिश्तों की पूंजी के आगे फीका पड़ा धन: विश्वास की चाबी जिसने रिश्तों के बंद दरवाजे खोल दिए

रिश्तों की पूंजी के आगे फीका पड़ा धन: विश्वास की चाबी जिसने रिश्तों के बंद दरवाजे खोल दिए

August 9, 2026
O.P. Jindal Modern School: नई शिक्षा नीति युवाओं को बनाएगी चरित्रवान, रोजगारपरक और कौशल युक्त - CM

O.P. Jindal Modern School: नई शिक्षा नीति युवाओं को बनाएगी चरित्रवान, रोजगारपरक और कौशल युक्त – CM

August 9, 2026

बरवाला में पिस्तौल सहित नरवाना का युवक गिरफ्तार, पूछताछ में सप्लायर का नाम आया सामने

August 9, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
तीन घंटे इंतजार किया, जाम लगाते ही तीन मिनट में पहुंचे एसपी, डेयरी संचालक हत्याकांक को लेकर बोले खाप प्रधान

तीन घंटे इंतजार किया, जाम लगाते ही तीन मिनट में पहुंचे एसपी, डेयरी संचालक हत्याकांक को लेकर बोले खाप प्रधान

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer