---Advertisement---

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

Follow Us
---Advertisement---

हरियाणा के सरकारी स्कूल शिक्षकों की कमी

Narnaund News : सरकार लगातार दावें कर रही है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में सुधार कर रही है लेकिन हकीकत में देखा जाए तो सरकारी स्कूल राम भरोसे ही चल रहे हैं। गांव माजरा के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में अध्यापकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही हैं। ग्रामीण उच्च अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन आज तक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शनिवार तक स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई तो सोमवार को स्कूल पर ताला जड़ दिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीण सीताराम, सुनील रेढू, शीलू सांगवान, रमेश, लोकेश, कुलदीप आदि ने बताया कि गांव माजरा में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में करीब 117 छात्र पढ़ते हैं। स्कूल में सिर्फ तीन अध्यापक ही कार्यरत हैं। जिनमें से एक अध्यापक की ड्यूटी एस आई आर में लगी हुई ओर एक अध्यापक मिड डे मिल के कार्य में ही ज्यादातर व्यस्त रहते हैं ऐसे में सिर्फ एक अध्यापक पर ही सभी कक्षाओं की सम्भालने की जिम्मेवारी रहती हैं।

स्कूल में पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही हैं। छात्र स्कूल में टाइम पास करने के लिए ही कक्षा में बैठने को मजबूर हैं। ग्रामीण अध्यापकों की कमी को लेकर एसडीएम विकास यादव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक भी स्कूल में शिक्षक नहीं भेजे गए।

स्कूल पर ताला लगा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि शनिवार तक अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई तो सोमवार को स्कूल पर ताला लगा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी जोगिंदर सिंह मलिक ने बताया कि सोमवार को स्कूल में डेपुटेशन पर अतिरिक्त अध्यापक भेजने की व्यवस्था कर दी जाएगी। भविष्य में छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहेगी।

जिला पार्षद सुनील माजरा ने बताया कि स्कूल में अध्यापकों की कमी के चलते पढ़ाई नहीं हो रही हैं। सभी अभिभावकों को चिंता सता रही हैं कि इस कंपटीशन के युग में उनके बच्चे अन्य बच्चों से पिछड़ जाएंगे। अगर शिक्षा विभाग स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा करता है तो वो भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए तैयार हैं।

Published On: August 2, 2026

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Related Posts

Hansi News: पीपला पुल के पास दर्दनाक हादसा, ननंद की कोथली देने आ रही महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल

August 2, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer