Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

0 minutes, 5 seconds Read

Death of Bihari laborer in Haryana News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today: हरियाणा में बिहारी मजदूर की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक नारायण नक्षत्र के गांव में धान की रोपाई करने के लिए आया था लेकिन उसका शव गांव के शराब ठेके के पास पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंथ गया और पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

नारनौंद में बिहार से धान की रोपाई करने आए श्रमिक की अज्ञात परिस्थितियों में मौत 

Narnaund News Today : नारनौंद उपमंडल के गांव राजथल में धान के सीजन में फसल की रोपाई करने के लिए बिहार से बड़ी संख्या में श्रमिक पहुंचते हैं। गांव राजथल में बिहार से आए श्रमिक की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजथल गांव में धान रोपाई करने आए मजदूर की मौत

Hansi News Today: हांसी जिले के गांव राजथल में बिहार के पूर्णिया जिले के गांव जंगी किशनपुरा निवासी 35 वर्षीय छबील लाल श्रमिक धान की रोपाई करने के लिए पिछले कुछ दिनों से आया हुआ था। शुक्रवार को उसका शव गांव के खेतों में बने शराब के ठेके के पास पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान करके बिहार में उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने शव को हांसी के सामान्य अस्पताल के शव गृह में रख दिया है। उसके परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई की इसकी मौत किन कारणों से हुई होगी। मृतक के शरीर पर किसी भी चोट के निशान नहीं है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer