Verification: eefe237ed2c24d7f

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

0 minutes, 14 seconds Read

शीलू बल्हारा की पत्नी का आज होगा अंतिम संस्कार,  न्यूज चैनलों पर भी होगी कारवाई

Haryana News Today : ( Muskan Balhara Death Case)  इंटरनेशनल कब्ड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कार का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस उसके शव को परिजनों के हवाले करेगी। मुस्कार बल्हारा ने शुक्रवार को फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। लेकिन उसके परिजनों ने शीलू बल्हारा और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं दोनों गांव की पंचायत में फैसला हुआ है कि मुस्कार की मौत के मामले में पंचायत चार लोगों को पुलिस के हवाले कर देगी। वहीं कुछ सोशल मीडिया न्यूज चैनलों पर भी इस मामले में कारवाई होती हुई दिखाई पड़ रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कब्ड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा सहित चार पर एफआईआर

कब्ड्डी जगत में चीता के नाम से महसूर अंतराष्ट्रीय कब्डडी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी 23 वर्षीय मुस्कार ने शुक्रवार की शाम को करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गांव बहू अकबरपुर स्थित शीलू बल्हारा के आवास पर कमरे में चुन्नी से पंखें पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। इसकी सूचना मिलते ही बहूअकबरपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे घटनास्थल से सबूत ईक्टठा करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया था। वहीं मृतका मुस्कार बल्हारा के परिजनों के हंगामें को देखते हुए पुलिस ने शीलू बल्हारा को पुलिस हिरासत में ले लिया था।

शीलू बल्हारा के बेटे का नाम, सास बहू के बीच तकरार ( Sheelu Balhara News )

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले
Latest News Muskan Balhara Death Case

मुस्कार बल्हारा महम चौबीसी के गांव फरमाणा की बेटी थी और उसकी करीब तीन साल पहले शीलू बल्हारा के साथ अरेंज मैरिज हुई थी। बताया जा रहा है कि शीलू बल्हारा की मां और मुस्कार के बीच अकसर तकरार रहती थी। लेकिन शादी के बाद एक वार्ता में शीलू बल्हारा ने अपने इस वैवाहिक जीवन को लेकर खुशी जाहिर की थी। क्योंकि उनकी शादी करीब 20 साल की आयु में ही हो गई थी। मुस्कार ने पिछले साल नंबर में ही एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम हार्दिक बताया जा रहा है। ( Rohtak Breaking News Today )

( Kabaddi Player Sheelu Balhara) शीलू बल्हारा सहित चार लोगों को पुलिस करेगी गिरफ्तार

मुस्कार बल्हारा की मौत को लेकर शनिवार को बहू अकबरपुर और फरमाणा गांव के मौजिज लोगों सहित शीलू बल्हारा के रिश्तेदारों की पंचायत हुई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि पोस्टमार्टम के बाद मुस्कार बल्हारा का अंतिम संस्कार बहू अकबरपुर में किया जाएगा। अंतिम संस्कार के तुरंत बाद पंचायत इंटरनेशनल खिलाड़ी शीलू बल्हारा, उसके पिता सुरेन्द्र और मां निशा सहित उसके छोटे भाई मनीष को पुलिस के हवाले कर देगी।

कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा केस: पंचायत का अहम निर्णय, FIR के बाद बड़ा एक्शन

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

मृतक मुस्कार बल्हारा के पिता सुखबीर ने पुलिस को बताते हुए आरोप लगाया कि मुस्कार को दहेज के लिए तंग किया जाता था और दहेज को लेकर ही उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। वहीं इंटरनेशनल कब्ड्डी प्लेयर एवं उसके दामाद शीलू बल्हारा के कई अन्य लड़कियों के साथ अवैध संबंध थे। जिससे मुस्कान और शीलू के वैवाहिक जीवन में सब कुछ ठीक नहीं था। वहीं मुस्कान की मौत के कुछ समय बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुस्कान के शव के पास कुछ महिलाएं बैठी हुई हैं और वो मुस्कान के शरीर पर नोट के निशान होने का दावा करती हुई सुनाई दे रही हैं।

 

 

 

कथित नग्न वीडियो वायरल: सोशल मीडिया चैनलों के खिलाफ होगी कारवाई

Muskan Balhara Latest Update : मुस्कान बल्हारा की मौत के मामले में कुछ सोशल मीडिया चैनल पर मुस्कार की कथित नग्न वीडियो वायरल हो रही है। इसको लेकर डीएसपी ने कहा कि इन चैनलों की पहचान की जा रही है और आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर वायरल करने वाले सोशल मीडिया चैनलों के खिलाफ कारवाई करते हुए उन्हें गिरफ््तार किया जाएगा।

 

Muskan Balhara Suicide Case: गांव फरमाणा निवासी सुखबीर ने बताया कि उसकी बेटी मुस्कान की शादी 8 दिसंबर 2023 को बहू अकबरपुर निवासी टिंकू उर्फ शीलू बल्हारा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही शीलू और उसका परिवार कम दहेज लाने को लेकर मुस्कार को प्रताडि़त करता रहता था। शीलू काफी बार मुस्कान से मारपीट कर चुका था और उसे बार बार तलाक देने की धमकी देता था। क्योंकि उसकी दूसरी युवतियों के साथ अवैध संबंध हैं। इसके सबूत मुस्कान के हाथ लग गए थे।

सुखबीर ने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 20 दिन पहले भी शीलू और उसके परिजनों ने मुस्कान के साथ झगड़ा किया था और मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद मुस्कान अपने मायके गांव फरमाणा में अपने पिता के घर आ गई थी। लेकिन उसके पिता सुखबीर ने बताया कि उसने शीलू और उसके पिता सुरेन्द्र को समझाबुझाकर मुस्कान को उनके साथ भेज दिया था। अगर वो उस समय अपनी बेटी की बात मान लेते तो शायद आज वो जिंदा होती।

वहीं शीलू बल्हारा के गांव के लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि शीलू और उसका पूरा परिवार हंसमुख स्वभाव का है। वो सबसे मिलनसार हैं और कभी भी उसके घर से झगड़े जैसी कोई बात सामने नहीं आई। जबकि सास बहू के झगड़े को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो हर घर की कहानी है। सास बहू में अकसर तकरार हो जाती है।

Sheelu Balhara FIR: इस संबंध में बहू अकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मृतका मुस्कान के पिता सुखबीर की शिकायत पर मृतका के पति टिंकू उर्फ शीलू बल्हारा, उसके पिता सुरेन्द्र, मां निशा और भाई मनीष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की अलग अलग एंगल से जांच कर रही है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer