Verification: eefe237ed2c24d7f

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

0 minutes, 3 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


PMO office: प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत के बावजूद भी कापड़ो की मुख्य गली की नहीं बदली सुरत, गंदगी के कारण तीर्थ स्थान पर जाने वाले राहगीरों को होती है भारी परेशानी

हरियाणा न्यूज टूडे : नारनौंद क्षेत्र के गांव कापड़ो के बस स्टैंड से तीर्थ स्थान बनभौरी माता के मंदिर को जाने वाली सडक़ पिछले काफी सालों से गंदे पानी से लबालब भरी रहती है। जिसके कारण राहगीरों और वहां पर रहने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने काफी बार इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ प्रधानमंत्री कार्यालय ( PMO Office ) तक पहुंचा चुके हैं। लेकिन आज तक भी इस सडक़ की बदहाली ज्यों की त्यों है। 

ग्रामीण दलशेर, मंगल, रोहताश, सुनील, प्रेमसिंंह, पवन, कुलदीप, बुद्धो देवी इत्यादि ने बताया कि पिछले काफी सालों से गांव कापड़ो के बस स्टैंड से गांव में जाने वाली मुख्य गली जोकि तीर्थ स्थान बनभौरी माता के मंदिर में जाने का भी मुख्य रास्ता है। पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण गांव का गंदा पानी इसी सडक़ पर जमा हो रहा है। जिसके कारण वहां पर इतनी गंदगी जमा हो चुकी है कि इस सडक़ से गुजरना लोगों के लिए मुसिबत बना हुआ है, इस सडक़ के आसपास रहने वाले ग्रामीणों का जीना भी दुर्भर हो चुका है। 

 

PMO Office की अनदेखी कर रहे अधिकारी

ग्रामीण काफी बार गंदगी के कारण लोग बिमारियों की चपेट में भी आ चुके हैं और अब बारिश के दिनों में मच्च्छरों की इतनी ज्यादा भरमार हो जाएगी कि सभी बच्चे और बुजुर्ग अनेक बिमारियों की चपेट में आ जाएंगे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों सहित प्रधानमंत्री कार्यालय में भी कर चुके हैं। लेकिन आज तक भी इस सडक़ का कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी का उचित प्रबंध करके इस सडक़ की दशा को सुधारा जाए। ताकि राहगीरों व ग्रामीणों को कोई परेशानी ना हो। ( Hansi News Today )

गांव की सरपंच सुशीला देवी ने बताया कि सडक़ के पास में ही छोटा तालाब है, उसकी खुदाई करवाकर उसमें पानी की निकासी का प्रबंध किया जाएगा। यह सडक़ पीडब्लूडी विभाग के अंर्तगत आती है। पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को काफी बार पत्र लिखकर सूचित किया जा चुका है। 

ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

हरियाणा की ताजा खबरें, मौसम पूर्वानुमान, हरियाणा सरकार की योजनाएं, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरें,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer