---Advertisement---

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

Follow Us
---Advertisement---

International Kabaddi player Shilu Balhara wife muskan balhara suicide  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today: हरियाणा के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने सुसाइड ( Suicide ) कर लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। ‌ इसकी सूचना मिलती ही मृतका के मायके से परिजन पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। उसके बाद पुलिस इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।

 

Rohtak Suicide News in Hindi

मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक जिले के गांव बहु अकबरपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा के घर से शुक्रवार की शाम को करीब 4:00 बजे तेज आवाज सुनाई दी। इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर के परिजन दरवाजा खटखटा रहे थे और अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। इसी दौरान उनका एक जानकारी वहां पर पहुंचा और उसने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। ( Rohtak News Today )

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर की पत्नी ने सुसाइड नोट छोड़ा

इसकी सूचना मिलते ही बहु अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से समिति इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। ‌ इसकी सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी बहु अकबरपुर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने वहां पर जमकर हंगामा किया और अनेक गंभीर आरोप लगाए। ‌ नहीं कुछ लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर की पत्नी ने सुसाइड करने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ओ घुमेया तू कर नी पटोला बनके, रेहा कर बिल्लो थोड़ा बन-ठन के’ पर रील बनाकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की

आपको बता दें कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि अक्सर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा और शीलू बल्हारा  की मां‌ के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। ‌ उन दोनों के बीच आपसे मेल मिला नहीं था। लेकिन मरने से एक दिन पहले ही मुस्कान बल्हारा ने सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने ‘ओ घुमेया तू कर नी पटोला बनके, रेहा कर बिल्लो थोड़ा बन-ठन के’ पर रील बनाकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की थी।

 

मृतका मुस्कान बल्हारा की शादी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा के साथ सन 2023 में हुई थी और मुस्कान महम चौबीसी के गांव फरमाणा की बेटी थी। मुस्कान का भाई भी शीलू बल्हारा के पास रहकर ही प्रैक्टिस करता था और कुछ दिन पहले शीलू बल्हारा के साले और उसके दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया था। जिनमें से एक युवक की मौत हो गई थी जबकि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर का साला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हरियाणा का चीता के नाम से पुकारते

इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा को पंजाब के लोग हरियाणा का चीता के नाम से पुकारते हैं। ‌ शीलू बल्हारा 12वीं तक पढ़ा लिखा है और उसके पिता एक साधारण किसान हैं। जबकि उसका एक भाई और बहन भी है और भाई मनीष भी कबड्डी की प्रैक्टिस कर रहा है। घर में उसकी मां और दादी भी है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की मां पिछले काफी समय से बीमार रहती है जिसकी वजह से कम उम्र में ही शीलू बल्हारा की शादी हो गई थी। इस बात की पुष्टि खुद शीलू बुलाहरा ने एक शादी कार्यक्रम में पूछे गए सवाल का जवाब में दिया था और कहा था कि वही शादी से बहुत खुश है।

 

 

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा और मुस्कान बल्हारा की शादी के दो वर्ष बाद नवंबर 2025 में ही मुस्कान ने बेटे हार्दिक को जन्म दिया था। इसको लेकर परिवार में काफी खुशी थी। लेकिन बेटे के जन्म के बाद ऐसा क्या हुआ की मुस्कान ने सुसाइड जैसा कदम उठा लिया। क्या अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर और उसके ससुराल वालों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे या फिर कोई और वजह है। मृतका के परिजन भी अब तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद पुलिस अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा को अपने साथ ले गई। लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

 

इस संबंध में बहु अकबर थाना के प्रभारी जसबीर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच की कर रही है। मृतका मुस्कान बल्हारा के शव को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है और उसके शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा। घटनास्थल से मिले सबूतों और मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News Today:

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल,

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली,

स्कॉर्पियो सवार चार बदमाश अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने से पहले काबू,

Hisar News Today: हिसार में 1 किलो 160 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर कार गिरफ्तार, सीआईए पुलिस ने नशा तस्कर को दबोचा,

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Meham News: महम सड़क निर्माण कार्य सवालों के घेरे में, एक सप्ताह में ही सड़क टूटी

Meham News: महम सड़क निर्माण कार्य सवालों के घेरे में, एक सप्ताह में ही सड़क टूटी

August 12, 2026

स्कूल संचालक के बेटे पर छात्रा से गलत हरकत का आरोप: युवक गिरफ्तार, स्कूल की मान्यता पर उठे सवाल?

August 12, 2026

Hansi News: 15 अगस्त को हांसी में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, CM नायब सैनी करेंगे ध्वजारोहण

August 12, 2026

Rohtak News: मुस्कान बल्हारा आत्महत्या मामले में नया मोड़; महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत का शीलू बल्हारा को लेकर बड़ा फैसला

August 11, 2026
Rewari Breaking: होटल ग्रीन अर्थ के कमरे में युवक की मौत, कमरे में मिला शव; दूसरा साथी रात को निकला, जाने पूरा मामला

Rewari Breaking: होटल ग्रीन अर्थ के कमरे में युवक की मौत, कमरे में मिला शव; दूसरा साथी रात को निकला, जाने पूरा मामला

August 11, 2026

Jhajjar News: झज्जर में ईंट मारकर हत्या; पशु बाड़े में पार्टी विवाद, युवक के सिर में मारी ईंट

August 11, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer