Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News Today: हिसार में 1 किलो 160 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर कार गिरफ्तार, सीआईए पुलिस ने नशा तस्कर को दबोचा

0 minutes, 2 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Hisar News Today: हिसार में 1 किलो 160 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर कार गिरफ्तार, सीआईए पुलिस ने नशा तस्कर को दबोचा

 

Hisar News Today: सीआईए हिसार पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर को 1 किलो 160 ग्राम अफीम एवं एक टाटा टियागो कार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी नशा तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस नशा तस्कर को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी हुई है। ताकि उसके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

सीआईए हिसार प्रभारी पीएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि उनकी टीम के उप निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ गश्त, अपराध नियंत्रण एवं नशा तस्करों की धरपकड़ के संबंध में हरिकोट बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक कार में बैठा हुआ अवैध मादक पदार्थ लेकर मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तुरंत कार्रवाई की और टाटा टियागो कार में बैठे युवक को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 160 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी राहुल पुत्र सुभाष निवासी गांव मंगाली सुरतिया को गिरफ्तार कर लिया तथा मादक पदार्थ एवं कार को कब्जे में ले लिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद नगर में एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे अफीम के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क, अन्य तस्करों की संलिप्तता तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer