Verification: eefe237ed2c24d7f

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कैंटर में लगी आग : Canter caught fire on Delhi-Jaipur highway

0 minutes, 13 seconds Read

Canter caught fire on Delhi-Jaipur highway

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राठीवास मोड़ के निकट दिल्ली जयपुर हाईवे पर आग लगने से धू धू कर जला केंटर

Haryana News Today : दिल्ली जयपुर हाइवे पर जयपुर से दिल्ली की तरफ बैट्री भरकर जा रहे एक कैंटर में सोमवार शाम को अचानक से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सड़क से निकल रहे वाहनों को काफी दूरी बनानी पड़ी। मानेसर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं आग लगते ही चालक ने कैंटर से कूदकर अपनी जान बचाई।

मानेसर फायर ब्रिगेड के अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे पटौदी के राठीवास मोड़ पर सम्राट होटल के पास कैंटर में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी के अनुसार स्पार्किंग के कारण आग लगी, जिसने कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया, इससे बड़ा हादसा बच गया। गनीमत यह रही कि ड्राइवर समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी स्थिति का जायजा लिया।

घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे जल्द ही सामान्य कर दिया गया। कैंटर को कैथल के गांव पाड़ला का बलजीत सिंह चला रहा था। यह बैट्री लोड कर दिल्ली की ओर जा रहा था। यह इस कैंटर पर बतौर ड्राइवर काम करता है।

ये समाचार भी देखें 

Hisar News : सावित्री जिंदल पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता ने खोले जिंदल परिवार के राज ?

Haryana News Today : 26 सितंबर को राहुल गांधी हरियाणा में, बरवाला और असंध में राहुल गांधी करेंगे चुनावी रैली, 28 को पीएम मोदी

Haryana News Today : 26 सितंबर को राहुल गांधी हरियाणा में, बरवाला और असंध में राहुल गांधी करेंगे चुनावी रैली, 28 को पीएम मोदी

Tohana News: फतेहाबाद में बोले अमित शाह, बनिए का बेटा हूं … 27 मिनट के भाषण में 22 मिनट तक राहुल गांधी और हुड्डा पर निशाना

Tohana News: फतेहाबाद में बोले अमित शाह, बनिए का बेटा हूं … 27 मिनट के भाषण में 22 मिनट तक राहुल गांधी और हुड्डा पर निशाना

Gurugram News Today : सोहना के गढ़ी गांव में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

Gurugram News Today : सोहना के गढ़ी गांव में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer