---Advertisement---

हिसार अपराध समाचार, चोरी सहित अन्य मामलों में पुलिस का खुलासा

Follow Us
हिसार अपराध समाचार, चोरी सहित अन्य मामलों में पुलिस का खुलासा
---Advertisement---

Hisar crime news 2 August 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य असला सप्लायर को किया गिरफ्तार

Hisar Crime News: हिसार सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी थाना सदर हिसार ने बतलाया कि दिनांक 05 सितंबर 2024 को थाना सदर हिसार पुलिस की टीम भानु चौक, कैंट क्षेत्र में गश्त व अपराध नियंत्रण ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को देखकर एक युवक संदिग्ध अवस्था में वापस मुड़कर तेज़ी से जाने लगा।

पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि उक्त अवैध पिस्टल और कारतूस उसे अरुण पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव सातरोड कलां, जिला हिसार ने उपलब्ध कराए थे।

खुलासे के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर हिसार के सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार ने मुख्य असला सप्लायर अरुण को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा।

अवैध हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Hisar ki Taaja khabar: सीआईए स्टाफ हिसार की टीम ने अवैध हथियार के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चौकी प्रभारी अनाज मंडी ने बताया कि सीआईए स्टाफ हिसार के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान सेक्टर-14 पार्ट-2, हिसार क्षेत्र से अजीत कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी गांव रई, तहसील हसनपुर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल झुग्गी-झोपड़ी, सेक्टर-14, हिसार को काबू किया था। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ।

आरोपी के विरुद्ध थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सीआईए स्टाफ द्वारा आरोपी अजीत कुमार से गहन पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि उक्त अवैध पिस्तौल उसे गुड्डू पुत्र राजेंद्र निवासी गांव बिहारीपुर, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश), हाल झुग्गी-झोपड़ी, सेक्टर-14 पार्ट-2, हिसार ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद मामले की आगामी जांच चौकी अनाज मंडी के सहायक उप निरीक्षक सोमबीर को सौंपी गई।

जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक सोमबीर ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर गुड्डू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से अवैध हथियारों की सप्लाई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

ऑटो मार्केट हिसार में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Hisar News Today: जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी पड़ाव उप निरीक्षक संदीप ने बताया कि दिनांक 01.08.2026 को गर्वित आहूजा पुत्र श्री उमेश आहूजा निवासी दुकान नंबर 64, पुरानी ऑटो मार्केट, हिसार ने शिकायत दी थी कि उसकी दुकान से कॉपर वेल्डिंग केबल के बंडल तथा लोहे का सामान चोरी हो गया है।

शिकायत के आधार पर थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। मामले की जांच के दौरान चौकी पड़ाव हिसार के मुख्य सिपाही सुभाष चंद्र ने गहन जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हरिओम पुत्र पवन कुमार निवासी सैनियान मोहल्ला, हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया।


जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार मामले में एक गिरफ्तार 

Hisar City News: पीएलए की टीम ने जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुशील पुत्र सतबीर सिंह निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, पटेल नगर, हिसार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

शिकायत में आरोप था कि आरोपी पक्ष ने उसके व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान आरोपी पक्ष द्वारा पिस्तौल का प्रयोग किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी पीएलए के सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह ने आरोपी दीपक कुमार पुत्र दयानंद निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, पटेल नगर, हिसार को गिरफ्तार किया है।

मामले में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल व कारतूस पुलिस द्वारा पूर्व में ही बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में भी गहनता से जांच की जा रही है।

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, पुलिस बैरियर तोड़ने के मामले में चार गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद

Hisar police action: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशानुसार जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


शिकायतकर्ता अजय पुत्र लालचंद, होमगार्ड जवान (एचजीएच नं. 4022), थाना एच.टी.एम. हिसार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पुलिस टीम के साथ नाका नंबर-3 पर वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार चार व्यक्ति नशे की हालत में पुलिस बैरियर तोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर वाहन को रोका गया तो आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए शिकायतकर्ता के साथ हाथापाई की तथा शराब जांच (एल्कोहल एनालाइजर) मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।


शिकायत के आधार पर थाना एच.टी.एम. हिसार में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक राजकुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उदय उर्फ मोटी पुत्र दीवान सिंह, प्रदीप उर्फ भूरिया पुत्र रामेश्वर,अजीत कुमार पुत्र जिले सिंह निवासी गांव डाबड़ा, जिला हिसार व अनुज कुमार पुत्र मोमन राम, निवासी गांव फुल्ला जिला फतेहाबाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा वारदात में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जा पुलिस में लिया।


गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि पुलिस कर्मियों पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी दोषी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Latest News Hisar Haryana: हिसार अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक रामजी लाल ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र दलीप, रमजान पुत्र धर्मबीर निवासी इंद्रा कॉलोनी, नागथला तथा पुनीत पुत्र यशवंत सिंह निवासी मतलौड़ा के रूप में हुई है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता अशोक पुत्र जयवीर निवासी गांव पेटवाड़, जिला हांसी ने बताया कि उसने अपने किराये के मकान पर कार्य करने के लिए अमित उर्फ गोपी नामक युवक को रखा हुआ था। शिकायतकर्ता के मित्र पवन ने अपनी कार HR-51CE-3036 (मारुति सेल्टोस) कुछ दिनों के लिए शिकायतकर्ता के मकान पर खड़ी की थी। बाद में उक्त कार वहां से गायब मिली।

शिकायतकर्ता को संदेह हुआ कि उसके यहां कार्यरत अमित उर्फ गोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार चोरी की है। शिकायत के आधार पर थाना अर्बन स्टेट हिसार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक रामजी लाल ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों धर्मेंद्र, रमजान एवं पुनीत को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा तथा मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं चोरीशुदा वाहन की बरामदगी के संबंध में गहनता से जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer