Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

0 minutes, 4 seconds Read

Haryana jind bike chori case 2 chor arrest in Narnaund

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today: हांसी जिले की नारनौंद सीआईए पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को काबू करने में सफलता हासिल की है। ‌ पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाइक चोरों ने यह बाइक जींद से चोरी की थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

हांसी जींद रोड़ पर स्थित गांव भैणी अमीरपुर के नजदीक नारनौंद सीआईए पुलिस नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। बाइक सवार दोनों युवकों ने बाइक को तुरंत मोड़ लिया और भागने लगे। ‌ पुलिस ने शक के आधार पर उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर ही उन्हें दबोच लिया। ( Jind News Today )

पुलिस टीम ने जब उनसे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाए और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल की चेकिंग की तो उसे पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने इंजन नंबर और किसी नंबर के आधार पर जांच की तो सामने आया कि यह बाइक 10 जुलाई को जिन से चोरी की गई थी और इस मामले में जींद सिटी थाना में मामला भी दर्ज है।

सीआईए पुलिस टीम ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया और बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया। नारनौंद थाना में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बाइक चोरों की पहचान जींद जिले के गांव रामराय निवासी अमरजीत और मोनू उर्फ गंजू के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। ‌

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer