नारनौंद में चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार, माजरा प्याऊ नाके पर काबू
हांसी-जींद रोड पर माजरा प्याऊ पुलिस नाके पर नारनौंद CIA पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक बरवाला से चोरी की गई थी और युवक चोरी करने के बाद इसे बिना नंबर प्लेट और कागजात के चला रहा था।








