WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

नारनौंद में चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार, माजरा प्याऊ नाके पर काबू

By sunilkohar

Published On:

बरवाला से बाइक चोरी, नारनौंद में बाइक चोर गिरफ्तार

---Advertisement---

बरवाला से बाइक चोरी, नारनौंद में बाइक चोर गिरफ्तार

Haryana News : हांसी-जींद रोड पर माजरा प्याऊ पुलिस नाके पर नारनौंद CIA पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक बरवाला से चोरी की गई थी और युवक चोरी करने के बाद इसे बिना नंबर प्लेट और कागजात के चला रहा था।

माजरा प्याऊ पर नाकेबंदी

नारनौंद CIA पुलिस की टीम माजरा प्याऊ पर नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि नारनौंद की तरफ से आ रहा बाइक सवार सामने पुलिस को देखकर अपनी बाइक को मोड़कर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने युवक का पीछा कर दबोच लिया।

पुलिस ने जब युवक से बाइक के कागजात मांगे, तो वह कोई भी कागजात पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल की गहनता से जांच की, तो उसके आगे और पीछे कोई भी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। जब पुलिस ने मोटरसाइकिल के बारे में युवक से पूछताछ की, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

सप्लेनडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी

पुलिस टीम ने जब मोटरसाइकिल के इंजन व चेसिस नंबर को चालान मशीन में डालकर चेक किया, तो खुलासा हुआ कि यह सप्लेनडर प्लस मोटरसाइकिल  HR 80E 1167 बरवाला के वार्ड नंबर 9 निवासी साहिल पुत्र दर्शन लाल की है, जो 7 अगस्त को बरवाला से चोरी हो गई थी। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बाइक चोर ने अपनी पहचान लोहारी राघो निवासी जितेन्द्र उर्फ कुकू के रूप में बताई।

पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लिया और लोहारी निवासी जितेन्द्र उर्फ कुकू को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Comment