बास बादशाहपुर से किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Hansi News in Hindi : हांसी जिले के गांव बास बादशाहपुर से एक किशोर सुबह घर से दौड़ लगाने गया था, जो संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने किशोर के परिजनों की शिकायत पर उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव बास बादशाहपुर निवासी मोनिका ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा दक्ष हर रोज सुबह दौड़ लगाने जाता था। रविवार सुबह करीब 6 बजे वह रोजाना की तरह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
पीड़ित महिला ने बताया कि काफी इंतजार करने के बाद उन्होंने अपने बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। घर से निकलते समय उसने सफेद रंग की हुडी और सफेद रंग का लोअर पहना हुआ था। बास थाना पुलिस ने मोनिका (पत्नी मंगल) की शिकायत पर उनके बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।












