WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

हांसी SDM ने किया मसुदपुर स्कूल का औचक निरीक्षण, छात्रों को पढ़ाया भूगोल और गणित

हांसी SDM ने किया मसुदपुर स्कूल का औचक निरीक्षण, छात्रों को पढ़ाया भूगोल और गणित

हांसी आज की ताजा खबर: हांसी SDM राजेश खोथ ने मसुदपुर स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे स्कूल की नौवीं कक्षा के कमरे में जा पहुंचे और करीब एक घंटे तक छात्रों को भूगोल और गणित पढ़ाया। इससे छात्र काफी गदगद (प्रसन्न) दिखाई दिए।

Agniveer Bharti Rally Hisar 2027: हिसार में 16 से 25 जनवरी 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन, DC ने दिए तैयारियों के सख्त निर्देश

Agniveer Bharti Rally Hisar 2027: हिसार में 16 से 25 जनवरी 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन, DC ने दिए तैयारियों के सख्त निर्देश

Agniveer Bharti Rally Hisar 2027: आगामी अग्निवीर भर्ती रैली के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल ने बुधवार को सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय हिसार परिसर में 16 से 25 जनवरी 2027 तक किया जाना प्रस्तावित है। इस भर्ती रैली में हिसार के अतिरिक्त जींद, फतेहाबाद, हांसी और सिरसा के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

हांसी आज की ताजा खबर: चोरी की बाइक के साथ फतेहाबाद का चोर गिरफ्तार

हांसी आज की ताजा खबर: चोरी की बाइक के साथ फतेहाबाद का चोर गिरफ्तार,

हांसी आज की ताजा खबर, हांसी पुलिस की AVT टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने यह बाइक फतेहाबाद से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जींद-भिवानी मार्ग पर हादसा: बास टोल के पास कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

जींद-भिवानी मार्ग पर हादसा: बास टोल के पास कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

हरियाणा के जींद-भिवानी मार्ग पर हादसा हो गया। बास टोल नाके के पास एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी घायल को होश नहीं आया है और उसका हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हांसी समाचार: घिराय गांव में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के गहने चुराकर चोर फरार

हांसी समाचार: घिराय गांव में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के गहने चुराकर चोर फरार

हांसी आज के ताजा समाचार: हांसी के गांव घिराय में दिनदहाड़े अज्ञात चोर एक घर में घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक (फिंगरप्रिंट) टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नारनौंद में फूड सप्लाई विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट, गंभीर रूप से घायल

नारनौंद में फूड सप्लाई विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट, गंभीर रूप से घायल

नारनौंद आज की ताजा खबर, नारनौंद में फूड सप्लाई विभाग के क्लर्क पर तेजधार हथियारों से हमला। गोलगप्पे की रेहड़ी से गाड़ी टच होने पर हुआ विवाद, गंभीर रूप से घायल युवक हिसार रेफर।

नारनौंद के छह खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में चयन 

नारनौंद के छह खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में चयन 

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए नारनौंद के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जानें चयनित खिलाड़ियों, खेल प्रतियोगिता के विवरण और उनके शानदार प्रदर्शन के बारे में पूरी जानकारी।

नारनौंद में गेहूं के बीज और DAP खाद का संकट, बिजाई से पहले स्टॉक खत्म | Narnaund DAP Fertilizer Crisis

नारनौंद में गेहूं के बीज और DAP खाद का संकट, बिजाई से पहले स्टॉक खत्म | Narnaund DAP Fertilizer Crisis

नारनौंद में गेहूं की बिजाई से पहले डीएपी खाद और बीज का स्टॉक खत्म होने से किसान परेशान हैं। समय पर खाद-बीज न मिलने से हजारों एकड़ जमीन खाली रहने का खतरा मंडरा रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Hansi News Live Updates : नारनौंद में जहर देकर हत्या, कोथ खुर्द में मामा के घर आया था धनखड़ी का व्यक्ति; जानें पूरा मामला

नारनौंद में जहर देकर हत्या: कोथ खुर्द में पैसे लेने आए धनखड़ी के व्यक्ति की मौत, 4 पर केस

Hansi News Live Updates: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव कोथ खुर्द में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक जींद जिले के गांव धनखड़ी का रहने वाला था और वह अपने उधार दिए पैसे वापस लेने के लिए मामा के गांव आया हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नारनौंद में सिसाय गांव का युवक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में उगलेंगा राज, जाने पूरा मामला 

नारनौंद में सिसाय गांव का युवक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में उगलेंगा राज, जाने पूरा मामला 

Hansi News: नारनौंद सीआईए पुलिस ने छापेमारी करते हुए हांसी रोड़ पर मोठ माइनर के नजदीक से सिसाय गांव के युवक को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

NH 9 Accident: सोरखी के पास हादसा; खड़े ट्रक से टकराई टाटा गाड़ी, हेल्पर की मौत और चालक गंभीर

NH 9 Accident: सोरखी के पास हादसा; खड़े ट्रक से टकराई टाटा गाड़ी, हेल्पर की मौत और चालक गंभीर

NH-9 Accident: हिसार-दिल्ली NH-9 पर गांव सोरखी के पास बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टाटा गाड़ी पर बतौर हेल्पर काम करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल भेजा, जहाँ से रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hansi News: नारनौंद की खिलाड़ी खुशी का भ्रामक Video Viral, यूट्यूबर के खिलाफ खापें लामबंद

Hansi News: नारनौंद की खिलाड़ी खुशी का भ्रामक Video Viral, यूट्यूबर के खिलाफ खापें लामबंद

Hansi News: हांसी के नारनौंद में नेशनल कुश्ती गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी खुशी का भ्रामक Video Viral करने वाले यूट्यूबर के खिलाफ ग्रामीण और सतरोल, बारह व नौगामा खाप पंचायतें लामबंद। सोमवार को बुलाई गई महापंचायत।

नारनौंद में जल्द शुरू होगा 100 बेड का अस्पताल, DG हेल्थ ने किया नई बिल्डिंग का निरीक्षण, Narnaund 100 bed hospital

Narnaund 100 Bed Hospital to Open Soon | DG Health Inspected New Building

Narnaund 100 Bed Hospital News: नारनौंद में जल्द शुरू होगा 100 बेड का नया अस्पताल। DG हेल्थ डॉ. मनीष बंसल ने किया निरीक्षण, PWD एक महीने में सौपेगा बिल्डिंग।

Hansi News: भाजपा राज में ठेकेदारों की बल्ले-बल्ले, रात को बनाई सड़क सुबह टूटी

Hansi News: भाजपा राज में ठेकेदारों की बल्ले-बल्ले, रात को बनाई सड़क सुबह टूटी

हांसी समाचार: भाजपा राज में ठेकेदारों की बल्ले-बल्ले, रात को बनाई सड़क सुबह टूटी, नारनौंद क्षेत्र के गांव गामड़ा में ठेकेदार ने शुक्रवार की रात को सड़क का निर्माण कार्य किया और जब सुबह ग्रामीण टहलने के लिए निकले, तो सड़क कई जगह से टूटी हुई पाई गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से कर इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। सड़क निर्माण कार्य में धांधली करते हुए घटिया किस्म की सामग्री इस्तेमाल किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Hansi News Live: लोहारी राघो में विवाद; युवक पर हमला, कार के शीशे तोड़े

Hansi News Live: लोहारी राघो में विवाद; युवक पर हमला, कार के शीशे तोड़े

Hansi News Live : हाँसी जिले के अंतर्गत आने वाले लोहारी राघो गांव में फोन पर गाली-गलौज और पुरानी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडों व नुकीली चीज से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने युवक की कार के शीशे भी तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में युवक को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हांसी समाचार: उमरा और ढाणी केन्दू में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

हांसी समाचार: उमरा और ढाणी केन्दू में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

हरियाणा न्यूज: हांसी क्षेत्र में इन दिनों चोरों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के गांव उमरा व ढाणी केन्दू में अज्ञात चोर मकानों के ताला तोड़कर लाखों रुपए की नकदी और जेवरात चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित परिवारों ने इसकी शिकायत हांसी सदर थाना में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हांसी समाचार: नारनौंद में छात्र पर हमला, लोहारी राघो के किशोर के पैर में फ्रैक्चर

हांसी समाचार: नारनौंद में छात्र पर हमला, लोहारी राघो के किशोर के पैर में फ्रैक्चर

हांसी (हरियाणा): हांसी जिले के नारनौंद में स्कूल से घर लौट रहे 10वीं कक्षा के एक छात्र पर गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र का पैर टूट गया (फैक्चर हो गया)। पुलिस ने घायल छात्र के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हांसी समाचार: मदनहेड़ी में दो पक्षों में झगड़ा, 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हांसी के मदनहेड़ी में दो पक्षों में मारपीट, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज | Hansi Crime News

हांसी समाचार | नारनौंद उपमंडल के गांव मदनहेड़ी में कपड़े को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। एक पक्ष के युवक ने आरोप लगाया पहले उसके साथ मारपीट की गई और अगले दिन खेत से घर लौटते समय उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

नारनौंद: कर्मचारियों ने इंडिया गठबंधन को दिया समर्थन, प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली में भरेंगे हुंकार

नारनौंद: कर्मचारियों ने इंडिया गठबंधन को दिया समर्थन, प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली में भरेंगे हुंकार

Narnaund News: नारनौंद में सर्व कर्मचारी संघ और रिटायर्ड कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक में 1 नवंबर की दिल्ली रैली का समर्थन किया गया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई।

नारनौंद अनाज मंडी में क्यों परेशान हुए किसान, जाने पूरा मामला

नारनौंद में खुले आसमान के नीचे पड़ी 2 लाख क्विंटल धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता

नारनौंद अनाज मंडी और खेतों में खुले आसमान के नीचे करीब दो लाख क्विंटल धान की फसल पड़ी है। धीमी खरीद और उठान के बीच खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़ें।