WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

नारनौंद में फूड सप्लाई विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट, गंभीर रूप से घायल

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद में फूड सप्लाई विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट, गंभीर रूप से घायल

---Advertisement---

फूड सप्लाई विभाग के क्लर्क पर जानलेवा हमला

नारनौंद आज की ताजा खबर:  नारनौंद के गांव बुडाना के एक युवक वह उसके दो दोस्त कैथल में फूड सप्लाई विभाग में क्लर्क की पद पर तैनात हैं जब वह ड्यूटी खत्म करके नारनौंद के सरकारी अस्पताल के सामने पहुंचे तो उनकी गाड़ी गोलगप्पे की रेहड़ी से टच हो गई तो वहां पर झगड़ा हो गया और गाड़ी चालक मनदीप को गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसको हिसार रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता  से जांच कर रही है।
 गांव बुडाना निवासी 31 वर्षीय मनदीप कैथल में फूड सप्लाई विभाग में क्लर्क पद पर तैनात है। वहीं पर गांव नारनौंद निवासी रोशन और गांव खांडा खेड़ी निवासी सोमबीर भी क्लर्क के पद पर ही तैनात हैं।सोमवार को हरियाणा रोडवेज की बसें ना चलने के  कारण तीनों मनदीप की गाड़ी में सवार होकर नारनौंद अपने घर आने के लिए चल पड़े। नारनौंद  बस स्टैंड पर रोशन को उतार दिया गया।
उसके बाद सोमबीर को छोड़ने के लिए मनदीप सरकारी अस्पताल के सामने पहुंचा तो वहां पर गाड़ी पीछे करने लगा तो वहां पर खड़ी गोलगप्पे की रेहड़ी से इस गाड़ी टच हो गई। वहां पर खड़े 8 से 10 युवकों ने मनदीप के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और तेजधार हथियार से उस पर वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया तुरंत ही उसको अस्पताल में पहुंचाया गया वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई मौके पर पुलिस पहुंची तो सभी युवक मौके से फरार हो गए। मनदीप को  प्राथमिक उपचार के बाद हालात को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया है।
 थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे लेकिन तब तक वहां पर कोई भी नहीं था। जिस युवक को चोट लगी थी उसको भी हिसार रेफर कर दिया गया था। अभी तक मामले की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई कर दी जाएगी।

Leave a Comment