11 लाख के विवाद में व्यक्ति को दिया जहर, 4 पर केस दर्ज
Hansi News Live Updates: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव कोथ खुर्द में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक जींद जिले के गांव धनखड़ी का रहने वाला था और वह अपने उधार दिए पैसे वापस लेने के लिए मामा के गांव आया हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोथ खुर्द हत्या का मामला
मिली जानकारी के मुताबिक धनखड़ी निवासी 49 वर्षीय बलजीत अपने मामा के लड़के के पास गांव कोथ खुर्द आया हुआ था। अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो उसके परिजन कोथ खुर्द पहुंचे और उसे इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जींद के नागरिक अस्पताल ( Civil Hospital Jind) ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
11 लाख रुपये के लेनदेन का मामला
मृतक बलजीत के बेटे आशु ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता के मामा का लड़का सुभाष गांव कोथ कलां/खुर्द में रहता है। सुभाष ने करीब तीन साल पहले उसके पिता से 11 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन बाद में पैसे लौटाने में टाल-मटोल करने लगा। बार-बार फोन करने पर भी उसने पैसे नहीं दिए।
आशु ने बताया कि पैसों के लिए दबाव बनाने पर सुभाष ने रविवार को उसके पिता को कोथ खुर्द बुलाया था। उसके पिता सुभाष के पास पहुंचे और रविवार को सुभाष ने उन्हें अपने पास ही रोक लिया। सोमवार सुबह उसके पिता का फोन आया कि उनका गला खराब हो रहा है और उसमें जलन महसूस हो रही है।
कोथ खुर्द में धनखड़ी के व्यक्ति की मौत
परिजनों ने लगाया जहर देने का आरोप: आशु के मुताबिक, उसके पिता ने आशंका जताई कि सुभाष और उसके परिजनों ने खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया है, जिससे उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। परिजन तुरंत कोथ खुर्द पहुंचे और गंभीर हालत में पिता को इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जींद रेफर कर दिया।
जींद के नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान बलजीत की मौत हो गई। आशु ने आरोप लगाया कि उसके पिता को सुभाष, उसकी पत्नी, बेटे राकेश और भाई ओमड़ ने धोखे से जहरीला पदार्थ खिलाया है, जिससे उनकी जान चली गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला: घटना की सूचना मिलते ही मिर्चपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सोमवार को मृतक के बेटे की शिकायत पर कोथ खुर्द निवासी सुभाष, उसकी पत्नी, बेटे राकेश और भाई ओमड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थार और बाइक की भयानक टक्कर; कंपाउंडर की मौत, एक गंभीर,
बरवाला के बनभौरी से मां-बेटी लापता, यूपी मायके जाने के लिए निकली,
Diwali 2026 Importance & Shlokas | जानें दीपावली पूजन के लिए प्रसिद्ध और प्रभावी संस्कृत श्लोक














