WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

NH 152D Accident Chabri Toll Jind: चाबरी टोल के पास आगे चल रहे ट्रक के पीछे से घुसे ट्रक के ड्राइवर की मौत

By sunilkohar

Published On:

NH 152D Accident Chabri Toll Jind: चाबरी टोल के पास आगे चल रहे ट्रक के पीछे से घुसे ट्रक के ड्राइवर की मौत

---Advertisement---

NH 152DChabri toll Jind accident news

जींद (Haryana News): हरियाणा के जींद जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे (NH 152D) पर चाबरी टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आगे चल रहे ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे आ रहा दूसरा ट्रक उससे जा टकराया। Chabri toll Jind accident में पीछे वाले ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जींद सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

गोविंदगढ़ से लोहे के पाइप लेकर जयपुर जा रहा था ट्रक (Chabri toll Jind accident) 

जींद पुलिस को दिए गए ब्यान में राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी तारीफ खान ने बताया कि उसका 33 वर्षीय भाई मोहम्मद आरिफ खान ट्रक ड्राइवर था। वह 31 अक्टूबर की रात को पंजाब की गोविंदगढ़ मंडी से ट्रक (RJ25 GA-6278) में लोहे के पाइप भरकर जयपुर के लिए निकला था। जब वह जींद में नेशनल हाईवे 152डी पर स्थित चाबरी टोल से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचा, तो सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात (Route Diversion) डायवर्ट किया गया था।

अचानक ब्रेक लगाने से NH 152D Accident

शिकायतकर्ता तारीफ खान ने बताया कि उसके भाई के ट्रक के आगे एक अन्य ट्रक-ट्राला (RJ52 GA-5264) चल रहा था, जिसका चालक अपनी गाड़ी को लापरवाही से चला रहा था। जब मोहम्मद आरिफ ने अपने ट्रक को आगे निकालने (ओवरटेक) का प्रयास किया, तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक जोरदार ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे आ रहा आरिफ का ट्रक नियंत्रित नहीं हो सका और सीधा आगे वाले ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा।

कैबिन में फंसने और गंभीर चोटों से हुई मौत

मृतक के भाई ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आरिफ के ट्रक का अगला कैबिन ट्राले के अंदर घुस गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से मोहम्मद आरिफ गंभीर रूप से कैबिन में ही फंस गया। Chabri NH 152D accident के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को कैबिन से बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए जींद के नागरिक अस्पताल (Civil Hospital Jind) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में छाया मातम

सूचना मिलते ही जींद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर Civil Hospital Jind की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने रविवार को मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक RJ52 GA-5264 चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक मोहम्मद आरिफ अपने पीछे पत्नी, छह बेटियां और एक छोटा बेटा रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। परिवार में वही इकलौते कमाने वाले थे, जिनकी अचानक मौत से मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

You Might Also Like

Leave a Comment