जींद के निडाना के पास हादसा: बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, बाइक सवार के खिलाफ FIR दर्ज
जींद जिले के निडाना के पास हादसा हो गया। राजकीय कन्या पाठशाला के पास बाइक सवार ने पैदल चल रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिसके कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई खानपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।







