Uchana Road Accident: उचाना में ट्रक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा

By sunilkohar

Published On:

Uchana Road Accidnet: उचाना में ट्रक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा

---Advertisement---

नरवाना-उचाना रोड हादसा

Jind Uchana Road Accident: जींद के उचाना में ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस हादसे में महिला का पति बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक जींद के उचाना के पास एक ट्रक ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से महिला ट्रक के नीचे आ गई, जबकि बाइक और महिला का पति दूसरी तरफ गिरने से बाल-बाल बच गए। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल उचाना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान जींद जिले के गांव बड़ौदा निवासी सुनीता के रूप में हुई है। मृतका सुनीता के पति लाल सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक पर सवार होकर दवाई लेने के लिए नरवाना क्षेत्र के गांव अम्बरसर गए थे। दवा लेने के बाद जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तो नरवाना-उचाना मार्ग पर करीब 2 बजे उचाना के पास ट्रक HR 46 G 9689 ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण उनकी पत्नी सुनीता की मौत हो गई।

उचाना एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक महिला सुनीता के पति लाल सिंह के बयान पर ट्रक HR 46 G 9689 चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Leave a Comment