इंडसइंड बैंक खाता फ्रॉड : Jind Cyber Fraud
Jind News Today: जींद में साइबर ठगों ने ठगी का एक नया मामला अंजाम देते हुए गांव जाजवान निवासी एक किसान के बैंक खाते में सेंध लगाकर 1.41 लाख रुपए से अधिक की नकदी निकाल ली। पीड़ित किसान की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जाजवान निवासी किसान संजय ने बताया कि उसका बैंक खाता जींद की हुड्डा मार्केट स्थित इंडसइंड बैंक शाखा में है। गत 13 अक्टूबर को जब उसने अपना मोबाइल फोन चेक किया, तो उसके होश उड़ गए। उसके इंडसइंड बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से दो बार में कुल 1,41,076 रुपए (पहली बार 80 हजार और दूसरी बार 61,076 रुपए) कट चुके थे।
Online Bank Acciout Cyber Fraud
पीड़ित किसान ने स्पष्ट किया कि उसने न तो किसी अनजान व्यक्ति के साथ कोई ओटीपी साझा किया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था। Online Bank Acciout Cyber Fraud का पता चलते ही उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई और इसके बाद साइबर थाना पुलिस को लिखित दरखास्त दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर Fir दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पीएसआई रविंद्र को सौंपी गई है।













1 thought on “जींद में साइबर ठगों का कमाल: किसान के बैंक खाते से उड़ाए 1.41 लाख रुपए | Jind News Today”