Hisar Police Thief Gang Busted: नींद उड़ाने वाले एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश
हिसार शहर और आसपास के इलाकों में दुकानदारों की रातों की नींद उड़ाने वाले एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश कर ही दिया। थाना शहर हिसार पुलिस ने दुकानों और कॉमन सर्विस सेंटर के ताले तोड़कर वारदातों को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार से हिसार आकर चोरी वारदात
इस खुलासे से हिसार शहर से लेकर हांसी और छावनी क्षेत्र तक में हुई चोरी की कुल 10 बड़ी वारदातों की फाइलें खुल गई हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मामले में चोरी की नकदी भी बरामद कर ली है। बिहार से आकर हिसार में बना रहा था वारदातों की योजना चौकी अनाज मंडी प्रभारी उप निरीक्षक सुमेर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी सुरागों और जमीनी पड़ताल के आधार पर मुख्य आरोपी अजीत कुमार को दबोचा है।
रात के सन्नाटे में ताले चटकाना मुख्य पेशा
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के खगरिया बाजार का रहने वाला अजीत मौजूदा समय में हिसार के 12 क्वार्टर स्थित भारत नगर में प्रहलाद दूध डेयरी के पास किराए का कमरा लेकर रह रहा था। दिन में इलाकों की रेकी करना और रात के सन्नाटे में ताले चटकाना उसका मुख्य पेशा बन चुका था। साले के साथ मिलकर रची थी साजिशः प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह अकेला नहीं था, बल्कि इस खेल में उसका साला भी उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर शामिल था। दोनों मिलकर सुनसान रातों में शटर के ताले या तोड़क (कटर/सरिया) की मदद से दुकानों के ताले तोड़ते और नकदी व इलेक्ट्रॉनिक सामान समेट कर रफूचक्कर हो जाते थे। पहले दोनों कई दिन तक स्थान की रेकी करते थे। फिर समय देखकर दुकान और सेंटर को निशाना बनाते थे। दिन मजदूरी करते थे ताकि किसी को शक न हो।
अपराधियों को हर हाल जेल पहुंचाया जाएगा
शहर की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बाजारों और कॉलोनियों में गश्त और बढ़ाई जा रही है।’ पुलिस की ओर से व्यापारियों और दुकानदारों अपील की गई है कि वे दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाए। फरार साथी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई। तकनीकी मदद से फरार अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।” सिद्धांत जैन, एसपी हिसार।







