हिसार चोरी का खुलासा: आधार अस्पताल के सामने दुकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी काबू
हिसार चोरी का खुलासा: हिसार के आधार अस्पताल के सामने स्थित एक दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कुछ नकदी व अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच करने में लगी हुई है।








