हांसी में फतेहाबाद का बाइक चोर गिरफ्तार
हांसी आज की ताजा खबर: हांसी पुलिस की AVT (एंटी व्हीकल थेफ्ट) टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने यह बाइक फतेहाबाद से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हांसी पुलिस की AVT टीम राधा स्वामी आश्रम के पास टी-प्वाइंट पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिसाय गांव की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक वापस मोड़कर भागने लगा।
बाइक सवार की संदिग्ध हरकतें देखकर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। जब उससे बाइक के कागजात मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने जांच की तो बाइक के आगे-पीछे की नंबर प्लेट भी गायब थी। इस संबंध में जब बाइक सवार से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
पुलिस ने ई-चालान मशीन में मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर डालकर जांच की तो पता चला कि यह बाइक फतेहाबाद शहर से चोरी हुई थी। इस बाइक की चोरी का मुकदमा वाहन मालिक राजेश द्वारा शहर थाना फतेहाबाद में दर्ज कराया गया था।
हांसी AVT टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान फतेहाबाद के दीवाना गांव निवासी हरीश (पुत्र मेहरचंद) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।
आज की ताजा खबर :
हिसार चोरी का खुलासा: आधार अस्पताल के सामने दुकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी काबू,














