गेहूं की बिजाई से पहले ही नारनौंद में गेहूं का बीज और डीएपी खाद का स्टॉक खत्म, दर-दर भटकने को मजबूर किसान
समय पर बीज नहीं मिला तो हजारों एकड़ भूमि रह जाएगी खाली
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ), नारनौंद : धान की फसल की कटाई के बाद किसान गेहूं की फसल की बिजाई की तैयारी कर रहे हैं लेकिन बीजाई से पहले ही किसानों के सामने बीज और डीएपी खाद का संकट खड़ा हो गया है। सरकारी दुकानों पर बीज और डीएपी खाद का स्टॉक खत्म हो गया है ऐसे में किसान दर-दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। अगर किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पाया तो उनके खेत खाली रह जाएंगे।
नारनौंद डीएपी खाद संकट
गांव राखी खास से किसान राजेंद्र, कुलबीर, किरण नारनौंद से हिम्मत सिंह, समुद्र, बलजीत, शमशेर आदि ने बताया कि धान की फसल की कटाई के बाद खेत को तैयार करके गेहूं की फसल की बिजाई की तैयारी चल रही है लेकिन जब वह सरकारी दुकानों पर खाद और बीज लेने के लिए पहुंचे तो यहां पर बताया गया कि खाद और बीज के स्टॉक खत्म हो चुके हैं। अगर उन्हें जल्द ही गेहूं का बीज और खाद नहीं मिला तो उनके खेत खाली रह जाएंगे।
हरियाणा किसान खाद समस्या
कुछ प्राइवेट दुकानदारों के पास भी गए थे लेकिन वहां पर ज्यादा दामों पर यह चीज बेची जा रही हैं। ऐसे में किसान दर-दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर हो रहा है। सरकार को तुरंत प्रभाव से सरकारी दुकानों पर डीएपी खाद और गेहूं का बीज उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि किसान अपने खेतों में फसल की बिजाई करके अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। अगर समय पर बी नहीं मिल पाया तो उनके खेत खाली रह जाएंगे और वह भूखमरी के घर पर पहुंच जाएंगे। सरकार से बंद है कि जल्द से जल्द सरकारी दुकानों पर डीएपी खाद और गेहूं का बीज जल्द से जल्द उपलब्ध करवाया ताकि किसानों के खेतों में फिर हरियाली दिखाई दे सके।
DAP Fertilizer Shortage

सीएमएस कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के सेल्समैन मुनीराम सैनी ने बताया कि पिछले महीने स्टॉक आया था। जो कि किसानों को दे दिया गया था। अब पिछले कुछ दिनों से गेहूं का बीज और खाद का स्टॉक खत्म है। विभाग को पत्र लिखकर खाद और बीज की डिमांड की गई है। जल्द ही आ जाएगा जो कि किसानों में बांट दिया जाएगा।
इफको के सेल्समैन संदीप ने बताया कि पिछले महीने 2540 बैग डीएपी खाद के आए थे जो की किसानों को दे दिए गए थे। अब फिलहाल स्टॉक खत्म है। गेहूं का बीज भी खत्म हो चुका है। जैसे ही आएगा किसानों को दे दिया जाएगा।











