कुंडली पारकर मॉल के सामने वारदात, 10 के खिलाफ मामला दर्ज
Sonipat News Today: सोनीपत के कुंडली स्थित पारकर मॉल के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में फायरिंग हुई और गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में कुंडली थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर 10 नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एचएसआईआईडीसी राई में कंपनी
बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। नरेला की संजय कॉलोनी निवासी सुनील दहिया ने शिकायत में बताया कि उसकी अभिषेक निवासी पिथौपरा के साथ एचएसआईआईडीसी राई में कंपनी है। 31 अक्टूबर को अभिषेक ने फोन कर बताया कि अरविंद निवासी नांगल कलां उससे गाली-गलौज कर रहा है। उसे समझाने के लिए पारकर मॉल के पास बुलाया गया था।
जान से मारने की नीयत से फायरिंग
आरोप है कि अरविंद के साथ अमित, सुमित निवासी सबोली, सुमित निवासी किशोरा, सौरभ त्यागी, प्रतीक, भोलू, प्रदीप, संजय और टिपू समेत अन्य युवक भी पहुंचे थे। उनके पास लाठी-डंडे और हथियार थे। आरोप है कि अरविंद ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसके बाद सुमित ने भी हथियार लेकर गोलियां चलाईं। इसमें सुनील और राहुल घायल हो गए। पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















