Sampla Kharkhoda Road Tender
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ) | हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला-खरखौदा सड़क के बुरे दिन खत्म होने वाले हैं। 10.72 करोड रुपए की लागत से इस जर्जर सड़क की किस्मत 8 साल बाद चमकने वाली है। इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों की उम्मीद में टूट चुकी थी कि शायद ही कभी यह सड़क दोबारा बन पाए। लेकिन राशि मंजूर होने से उनकी उम्मीद एक बार फिर जगी है।
Rohtak Road Repair
रोहतक 8 साल से जर्जर साढ़े 6 किलोमीटर लंबे सांपला से खरखौदा मार्ग का अब नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ 72 लाख रुपए का टेंडर लगाया गया है। विभाग द्वारा दीपावली के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने से सांपला और खरखौदा के बीच सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। लंबे समय से सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसे भी होते थे। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अरुण कुमार ने सांपला खरखौदा मार्ग के साथ अन्य सड़कों के टेंडर लगा दिए गए है। दीपावली के बाद टेंडर खोलने के साथ ही कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण कार्य सौंप दिए जाएंगे, ताकि वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरु होने से पहले निर्माण कार्य पूरे हो सके।
जर्जर मार्ग पर बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भरने से गड्डों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता था। कई बार चालक गड्डों से बचने के प्रयास में संतुलन खो बैठते थे।











1 thought on “सांपला-खरखौदा सड़क के बुरे दिन खत्म, 10.72 करोड़ रु. से चमकेगी जर्जर सड़क की किस्मत, 8 साल बाद जगी उम्मीद ”