WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Sonipat News Today: सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 की मौत

By sunilkohar

Updated On:

---Advertisement---

Sonipat high tension wire accident two workers dead

 

सोनीपत के ककरोई रोड स्थित देवनगर की गली नंबर दो में को एक दुकान की बृहस्पतिवार को छत पर काम करने के दौरान हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई।

सोनीपत में दुकान की छत पर काम करते समय बड़ा हादसा

मृतकों की पहचान बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र स्थित गांव लतीफपुर सवाखेड़ी के 14 वर्षीय रिहान और 24 वर्षीय जाहिद के रूप में हुई है। देवनगर स्थित गली नंबर दो में एक दुकान की छत पर शेड/फाइबर लगाने का कार्य चल रहा था। इस दौरान वहां काम कर रहे रिहान और जाहिद ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के करंट की चपेट में आ गए।

करंट का झटका इतना तेज था कि दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बिजली बंद नहीं की जा सकी।

 

हाईटेंशन लाइन हादसे में ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

मृतकों के परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया गंभीर आरोप नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजनों ने काम करवाने वाले ठेकेदार पर सुरक्षा इंतजामों में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। स्वजन का कहना है कि 14 वर्षीय रिहान नाबालिग था। उसे बिना स्वजन की जानकारी के 200 रुपये की दिहाड़ी का लालच देकर जबरन जोखिम भरे काम पर लाया गया था।

परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मौके व नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी और शिकायत व जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment