जींद आज का ताजा समाचार लाइव अपडेट: जींद, उचाना, पिल्लूखेड़ा मंडी, सफीदों, जुलाना, अलेवा, नगूरां और नरवाना की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, शिक्षा, मौसम और स्थानीय समाचार हिंदी में पढ़ें Aaj Ki Taaja Khabar
'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश
🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔
अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।
सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।
Jind Bike Chori CCTV Video : जींद के नरवाना रोड पर स्थित एक फैक्ट्री के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चुराकर मौके से फरार हो गया। मोटरसाइकिल चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे (CCTV Video ) में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित मोटरसाइकिल मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Jind police encounter: जींद के पिल्लूखेड़ा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़। खुंगा नहर के पास एनकाउंटर में दो इनामी बदमाश घायल, अवैध पिस्तौल और कट्टा बरामद। पढ़ें पूरी खबर।
Jind Abtak: जींद में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, रोहतक रोड पर एवीटी स्टाफ पुलिस ने बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बेच रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। दुकान से 97 किलो 272 ग्राम पटाखे बरामद किए गए। पढ़ें पूरी खबर।
हरियाणा के जींद जिले के गांव कालवन में चोरी के शक में ग्रामीणों द्वारा तीन युवकों की पिटाई से एक की मौत और दो गंभीर घायल। नरवाना पुलिस ने करीब 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जींद क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने स्कूली बसों में सुरक्षा खामियों को लेकर कार्रवाई की। Holi Heart School Jind की 6 बसों सहित कुल 11 बसों की चेकिंग की गई और सुरक्षा संबंधी खामियां पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया। जाने पूरा मामला।
Agniveer Bharti Rally Hisar 2027: आगामी अग्निवीर भर्ती रैली के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल ने बुधवार को सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय हिसार परिसर में 16 से 25 जनवरी 2027 तक किया जाना प्रस्तावित है। इस भर्ती रैली में हिसार के अतिरिक्त जींद, फतेहाबाद, हांसी और सिरसा के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
जींद आज का ताजा समाचार : जींद जिले की अलेवा अनाज मंडी से बारीक किस्म (मुंछल) के 800 बैग धान लोड करके टोहाना स्थित श्री कृष्णा राइस मिल के लिए चला ट्रक चालक संदिग्ध परिस्थितियों में रास्ते में ही लापता हो गया। करीब 20 लाख रुपए कीमत का यह धान सोमवार देर शाम तक भी राइस मिल नहीं पहुंचा, जिससे आढ़तियों और परचेजरों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को आढ़ती एसोसिएशन ने अलेवा थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले की जांच की मांग की।
जींद आज का ताजा समाचार: हरियाणा के जींद जिले के गांव कैरखेड़ी में शादी समारोह के दौरान पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला। पुलिस ने 1 नामजद समेत 10 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।
Jind News: छात्तर-घोघड़ियां रोड हादसा: जींद के छात्तर-घोघड़ियां रोड पर हाल ही में बने बिना मार्किंग के ब्रेकर की वजह से बाइक अनियंत्रित होने से 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर।
Hansi News Live Updates: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव कोथ खुर्द में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक जींद जिले के गांव धनखड़ी का रहने वाला था और वह अपने उधार दिए पैसे वापस लेने के लिए मामा के गांव आया हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Jind Uchana Accident: जींद के उचाना लितानी रोड पर अचानक कच्चे रास्ते से आए ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा। हादसे में युवक की टांग कटकर अलग हो गई। जानिए कौन है पीड़ित और पुलिस ने क्या कार्रवाई की!
NH 152D Accident Chabri Toll Jind : हरियाणा के जींद जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे (NH 152D) पर चाबरी टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आगे चल रहे ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे आ रहा दूसरा ट्रक उससे जा टकराया। इस भीषण हादसे में पीछे वाले ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जींद सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जींद जिले के नजदीकी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती परिजनों को सोता छोड़कर रात के अंधेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो बेटी को बिस्तर पर न देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
हरियाणा न्यूज (जींद): जींद के सफीदों रोड स्थित न्यू जवाहर नगर में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर बंद मकान की खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे और एक शिक्षिका के घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गए। दोपहर में जब शिक्षिका स्कूल से वापस घर लौटीं, तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
Haryana News Today : जींद जिले के नरवाना में सिरसा ब्रांच नहर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ। मृतक युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
जींद जिले के निडानी गांव में एक दामाद पर अपनी ही दादी सास पर पिस्तौल तानने और गली में फायरिंग करने का आरोप लगा है। फायरिंग की इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। जींद सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jind News Today: जींद जिले के दनौदा खुर्द और कलौदा खुर्द गांव में जीपीएस लोकेशन से पराली जलाने के मामले पकड़े गए। पुलिस ने 2 किसानों पर बीएनएस और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
जींद में दर्दनाक हादसा: खेत में कुएं की सफाई कर रहे किसान पर गिरी मिट्टी की परत, मलबे में दबने से मौत, जुलाना के गांव झमौला में कुएं की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से उसके नीचे दबकर 60 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।
अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।
सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।
✨ शुभ दीपावली! ✨
टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'
हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।
सुनील कोहाड़ (संस्थापक एवं मुख्य संपादक) सुनील कोहाड़ एक स्वतंत्र पत्रकार और 'अबतक हरियाणा न्यूज वेबसाइट' के संस्थापक हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में निष्पक्ष और जमीनी स्तर की पत्रकारिता को जीवित रखने के उद्देश्य से 'अबतक हरियाणा न्यूज' की शुरुआत की। आज के डिजिटल युग में जहाँ मुख्यधारा का मीडिया कॉर्पोरेट विज्ञापनों और बड़े स्तर की खबरों तक सीमित रह गया है, वहीं सुनील कोहाड़ का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति—किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और आम नागरिकों की आवाज को प्रमुखता से उठाना है। वे स्थानीय समस्याओं, क्राइम रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को बिना किसी दबाव के निडरता से सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।