WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

जींद कैथल रोड़ हादसा: कंडेला गांव के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, रोहतक PGI कर्मी की मौत

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Jind Kaithal road accident in kandela village

जींद कैथल रोड़ पर कंडेला गांव के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जींद हादसे में मृतक व्यक्ति रोहतक पीजीआई में नौकरी करता था। कंडेला हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जींद के मुर्दाघर में भेज दिया।

मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक जींद कैथल मार्ग पर गांव कंडेला के पास एक कार ने आगे चल रहे बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर रहागीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और घायल को तुरंत ही उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ‌

Screenshot 2026 1028 133801

ग्रामीणों ने कंडेला सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को मौके पर ही दबोच लिया। ‌उन्होंने हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते हैं डायलॉग 112 पुलिस टीम मुख्य पर पहुंची तो ग्रामीणों ने कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। ‌वहीं हादसे की सूचना मिलते ही जींद सदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और बारीक की निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌

कंडेला सड़क हादसे में मृतक की पहचान जींद जिले के जुलाना निवासी 53 वर्ष या राजकुमार के आरोप में हुई है जो रोहतक पीजीआई में नौकरी करता था। ‌ हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पता चला कि राजकुमार को नागरिक हॉस्पिटल जींद ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें राजकुमार की मौत की खबर लगी तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

मृतक के बेटे विशाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजकुमार मंगलवार को बाइक पर सवार होकर जुलाना से कैथल के सीवन में अपनी बहन से मिलने के लिए जा रहे थे। घटनास्थल से जानकारी मिली कि उसके पिता की बाइक को कर ने पीछे से टक्कर मारी है जिसके कारण उसके पिता की मौत हो गई। ‌ मृतक चार बच्चों का पिता बताया जा रहा है जिनमें से दो बेटे और दो बेटियां हैं। 

इस संबंध में जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि डायल 112 पुलिस टीम और नागरिक अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई थी कि खंडेला गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। ‌

You Might Also Like

Leave a Comment