Faridpur road accident Hisar : दो बाइकों की टक्कर में मां की मौत, बेटा घायल
Hisar road accident: हिसार के फरीदपुर के पास शाम को एक मां-बेटे के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। दवाई लेकर लौट रहे 19 साल के अभिषेक की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। फरीदपुर के पास सड़क हादसे में महिला की जान गई।
हिसार दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 38 वर्षीय महिला सोनिया की मौत हो गई जबकि 19 वर्षीय बेटा अभिषेक घायल है। मंगलवार को अभिषेक अपनी मां को दवाई दिलवाने के लिए कनोह से बाइक पर उकलाना गया था। वापस आते समय शाम करीब साढ़े 6 बजे फरीदपुर के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
जिसमें दोनों घायल हो गए, दोनों को बरवाला के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सोनिया को हिसार रेफर कर दिया जहां देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक का इलाज चल रहा है।













