नवंबर में राशन डिपो पर बंटेगा सरसों का तेल, 15 से 45 रुपए तक देने होंगे
हरियाणा न्यूज | हरियाणा में पात्र बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों को नवंबर में राशन डिपो के माध्यम से फोर्टिफाइड सरसों का तेल वितरित किया जाएगा। परिवार में राशन कार्ड पर दर्ज सदस्यों की संख्या के अनुसार आधा लीटर से लेकर डेढ़ लीटर तक तेल मिलेगा। इसके लिए लाभार्थियों को निर्धारित दर के अनुसार भुगतान करना होगा।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय, हरियाणा की ओर से अक्टूबर 2026 के लिए तेल का आवंटन किया गया है, जबकि इसका वितरण नवंबर में किया जाएगा। विभागीय पत्र के अनुसार, एक से दो सदस्यों वाले परिवार को 500 मिलीलीटर यानी आधा लीटर तेल दिया जाएगा। तीन से छह सदस्यों वाले परिवार को एक लीटर और सात या इससे अधिक सदस्यों वाले परिवार को डेढ़ लीटर तेल मिलेगा। तेल की पैकिंग आधा लीटर और एक लीटर की होगी।
सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी बरवाला चंद्र मोहन ने बताया कि तेल का आवंटन अक्टूबर माह का है और इसका वितरण नवंबर में किया जाएगा। पात्र परिवारों को राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की संख्या के अनुसार निर्धारित मात्रा में तेल उपलब्ध कराया जाएगा।










