WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हिसार-राजगढ़ रोड पर दर्दनाक हादसा: गंगवा पेट्रोल पंप के पास ऑटोमोबाइल कर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

By sunilkohar

Published On:

हिसार-राजगढ़ रोड पर दर्दनाक हादसा: गंगवा पेट्रोल पंप के पास ऑटोमोबाइल कर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

---Advertisement---

गंगवा पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में स्याहड़वा निवासी व्यक्ति की मौत

Hisar Road Accident News: हिसार-राजगढ़ रोड़ पर गंगवा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

काम से घर लौट रहे सोमबीर की सड़क हादसे में मौत: 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में कोहराम

पुलिस के अनुसार गंगवा पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। जिसमें स्याहड़वा निवासी 43 वर्षीय सोमबीर की मौत हो गई।  वहां वह दुर्घटना का शिकार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वो एक वह एक ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत था।
आजाद नगर थाना के एसआई अशोक ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मृत्यु हुई। मृतक विवाहित था। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment