अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।
सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।
✨ शुभ दीपावली! ✨
टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'
हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।
'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश
🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔
अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।
सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।
दीपावली पर भी नहीं उठा शहर का कचरा, अस्पताल के सामने लगे कूड़े के ढेर
नारनौंद : दीपावली के अवसर पर शहर को साफ सुथरा बनाया जाता है लेकिन नारनौंद में हालात विपरीत नजर आ रहे हैं शहर के चारों तरफ कूड़े की ढेर लगे हुए हैं अस्पताल के सामने भी गंदगी इस कदर फैली हुई है कि यहां से गुजरना भी दूबर हो रहा है। कस्बा वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस कचरे को हटाया जाए ताकि दीपावली की अवसर पर शहर साफ सुथरा दिख सके क्योंकि दीपावली के त्योहार पर काफी बाहरी लोग यहां पर खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।
दीपावली का त्योहार साफ सफाई का भी प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों और घरों के बाहर की साफ सफाई करके रात के समय दिए लगाते हैं। लेकिन शहर में साफ सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की गई है। शहर के चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं सरकारी अस्पताल के सामने भी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं साथ में जमा पानी में मच्छर भी पैंट हुए हैं जिसके कारण कोई बड़ी महामारी फैलने का भय बना हुआ है। शहर की 16 वार्डों में सफाई के लिए सिर्फ 30 कर्मचारी ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सफाई की व्यवस्था चरमराई हुई है।
नारनौंद अस्पताल के सामने लगे हुए गंदगी के ढेर।
शहरवासी अमित, मुकेश, कपिल, सुनील, आंशू ने बताया कि मुख्य सड़क मार्ग पर अस्पताल के सामने ही गंदगी के ढेर लगे हुए हैं आने जाने वाले राहगीर भी इससे खासे परेशान नजर आते हैं। बार-बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन सफाई व्यवस्था को लेकर शहर में कोई कार्य नहीं हो पा रहा। हर जगह गंदगी पड़ी हुई है। दीपावली के त्योहार पर भी प्रशासन की तरफ से सफाई नहीं करवाई गई।
शहर में सफाई को लेकर टेंडर तो हो चुका है लेकिन वर्क आर्डर नहीं मिल पाए हैं। जिसको लेकर सफाई करने में परेशानी आ रही है उसके बावजूद भी प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारी भेज कर सफाई करवाई जा रही है। कुछ लोग अपने घरों का कचरा सड़कों पर फेंक रहे हैं। जिसके कारण सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए है। जल्दी शहर की साफ सफाई करवा दी जाएगी।
प्रदीप कुमार नगर पालिका सचिव।
पब्लिक हेल्थ नारनौंद ब्रांच का सर्वसम्मति से गठन, संदीप दलाल को चुना प्रधान
नारनौंद पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी सर्व समिति से चुनाव करते हुए।
नारनौंद : हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के पब्लिक हेल्थ विभाग की नई ब्रांच कमेटी नारनौंद का पहला सम्मेलन राखी शाहपुर की जल घर में आयोजित किया गया जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सम्मेलन से पहले आमसभा बुलाई गई । जिसकी अध्यक्षता हांसी ब्रांच प्रधान अवनीश कुमार ने की और संचालन ब्रांच सचिव संदीप दलाल ने किया। जिसमें मुख्य वक्ता राज्य प्रधान गंगाराम मौण व ज़िला कमेटी की तरफ़ से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में ज़िला प्रधान ओमप्रकाश मॉल जिला कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह व ज़िला सह-सचिव राजेश शर्मा उपस्थित रहे।
नव निर्वाचित ब्रांच कमेटी में संदीप दलाल को प्रधान चुना गया। राजा उर्फ़ राजपाल मलिक को सचिव, वज़ीर सिंह को कोषाध्यक्ष, राजपाल सिंह को प्रधान, सह-सचिव पद पर नवीन को सर्वसम्मति से चुना गया। जरनल हॉउस ने बाक़ी सदस्यों को कमेटी में जोड़ने और बचे हुए पद भरने के लिए इस कमेटी को अधिकृत किया गया।
कांग्रेस नेता प्रमोद कोहड़ दीपावली शुभकामनाएं
राज्य प्रधान गंगाराम मौण ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व पुरानी पेंशन बहाली, विभागों के नीजीकरण पर रोक लगवाने, देश व प्रदेश में लाखों खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती करवाने, श्रम सुधार कानून रद्द करवाने l, करोना काल का बकाया 18 महीनों का एरियर जारी करने व अन्य मांगों को लेकर पूरे प्रदेश का कर्मचारी 12 दिसंबर को दिल्ली रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। केन्द्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करेगा।
ज़िला कमेटी से पर्यवेक्षकों ने संयुक्त रूप से कहा की सरकार रेशनेलाइजेशन के नाम पर विभागों को सिंकोड़ना बन्द करें व पब्लिक हेल्थ विभाग को नगर निगमों , नगरपालिकाओं और पंचायतों को हैंड ओवर नहीं करने दिया जाएगा।
राजकीय कॉलेज में ग्रीन पटाखे की बिक्री, नो स्टॉल लगी, रात को 10 बजे तक बेच सकेंगे पटाखे
दीपावली के त्योहार पर राजकीय कॉलेज नारनौंद में ग्रीन पटाखे की नो स्टॉल लगाई गई है। सभी स्टालों के बीच दूरी रखी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना घटने पर उस पर काबू पाया जा सके और लोगों को नुकसान न पहुंच सके। मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात की गई है। वही रात के 10 बजे तक पटाखे बेच सकेंगे। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के लिए तैनात रहेगा।
दीपावली पर पटाखे छोड़ने का चलन बना हुआ है वही पटाखों से वातावरण भी काफी दूषित होता है। इसी को लेकर अबकी बार सरकार ने ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति दी है। नारनौंद के राजकीय कॉलेज के ग्राउंड में ग्रीन पटाखे के लिए नो स्टॉल लगाई गई है। सभी से सिक्योरिटी राशि जमा करवाई गई हैं। वही ग्रीन पटाखे स्टॉल पर बेचने की अनुमति दी गई है सभी स्थलों पर ग्रीन पटाखे ही बेचे जा रहे हैं। सभी स्टाल एक दूसरे से तीन मीटर की दूरी पर रखी गई है। वहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं।
एसडीएम विकास यादव ने बताया कि सिर्फ ग्रीन पटाखे बेचने के लिए अनुमति दी गई है। इसके लिए समय भी निर्धारित किया गया हैं और जो नियम तय किए गए हैं उनकी पूर्ण रूप से पालना करनी होगी। जिस भी युवक ने नियमों की पालन नहीं कि उसके लाइसेंस को कैंसिल कर दिया जाएगा।
अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।
सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।
✨ शुभ दीपावली! ✨
टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'
हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।
सुनील कोहाड़ (संस्थापक एवं मुख्य संपादक) सुनील कोहाड़ एक स्वतंत्र पत्रकार और 'अबतक हरियाणा न्यूज वेबसाइट' के संस्थापक हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में निष्पक्ष और जमीनी स्तर की पत्रकारिता को जीवित रखने के उद्देश्य से 'अबतक हरियाणा न्यूज' की शुरुआत की। आज के डिजिटल युग में जहाँ मुख्यधारा का मीडिया कॉर्पोरेट विज्ञापनों और बड़े स्तर की खबरों तक सीमित रह गया है, वहीं सुनील कोहाड़ का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति—किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और आम नागरिकों की आवाज को प्रमुखता से उठाना है। वे स्थानीय समस्याओं, क्राइम रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को बिना किसी दबाव के निडरता से सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।