दिवाली और अमावस्या को लेकर करें अपना कंफ्यूजन दूर, आचार्य से जानें सही मुहूर्त और विधि
नारनौंद: दिवाली का त्योहार आ चुका है और लोग अब भी इस असमंजस में हैं कि दिवाली कब मनाएं और अमावस्या कब है। इस भ्रम को दूर करने के लिए हरियाणा न्यूज पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राम अवतार शास्त्री ने पंचांग के माध्यम से लोगों की सभी शंकाओं का समाधान किया है। आचार्य राम अवतार शास्त्री द्वारा बताए गए शुभ मुहूर्त के अनुसार आप अपने घर, ऑफिस और दुकान के लिए अलग-अलग मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि
गणेश चतुर्थी से ही लोग इस चर्चा में लगे हुए थे कि दिवाली की सटीक तिथि और पूजा विधि क्या है। आधुनिक युग में भी लोग लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि में ही करना पसंद करते हैं। इसके लिए कोई यूट्यूब पर सर्च कर रहा है तो कोई गूगल की मदद से शुभ मुहूर्त और अमावस्या की तिथि जानना चाहता है, लेकिन कई जगह सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।
Kab Hai Diwali aur Amavasya 2026
आचार्य राम अवतार शास्त्री प्रिंसिपल विश्वास हाई स्कूल नारनौंद ने बताया कि लोगों को किसी भी प्रकार के भ्रम में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। इस बार दिवाली रविवार को है और अमावस्या सोमवार को है। रविवार को अमावस्या दोपहर से शुरू होकर सोमवार की दोपहर तक रहेगी। चूंकि उदया तिथि के अनुसार अमावस्या का दिन सोमवार को है, इसलिए इस बार सोमवती अमावस्या का विशेष योग बन रहा है।
राम अवतार शास्त्री के मुताबिक, दिवाली का त्योहार अमावस्या की रात को मनाया जाता है क्योंकि भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अमावस्या की रात्रि को ही अयोध्या वापस पधारे थे। इसलिए अमावस्या की रात्रि रविवार को पड़ रही है, जिसके अनुसार दिवाली और लक्ष्मी पूजन रविवार को ही किया जाएगा। वहीं, गोवर्धन पूजा रविवार या सोमवार को नहीं, बल्कि मंगलवार को की जाएगी।
दीपावली पूजा, शुभ मुहूर्त और तिथियों पर आचार्य राम अवतार शास्त्री (नारनौंद) का विशेष मार्गदर्शन

नारनौंद: दीपावली के पावन पर्व और पूजा के शुभ मुहूर्तों को लेकर जाने-माने ज्योतिषाचार्य आचार्य राम अवतार शास्त्री (नारनौंद) ने विस्तृत और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने पंचांग और ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण करते हुए व्रत, पूजन और अनुष्ठानों के लिए सटीक समय सारणी जारी की है, जिससे श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिल सके।
मुख्य विवरण एवं शुभ मुहूर्त सारणी
राहुकाल (रविवार):
समय: दोपहर 3:50 PM से शाम 5:13 PM तक।
विशेष सलाह: इस समय के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ पूजन से बचना चाहिए।
दुकान के लिए शुभ मुहूर्त:
समय: दोपहर 1:26 PM से 2:54 PM तक।
लग्न: कुंभ लग्न।
लक्ष्मी पूजन (दिवाली) – Lakshmi Pujan Vrish Lagna Timing
तिथि एवं दिनांक: 8-11-2026 (8 नवंबर 2026) को सायं 5:54 PM से 7:50 PM तक।
लग्न: वृष लग्न।
कुल अवधि: 1 घंटा 56 मिनट।
विशेष तांत्रिक या व्यापारिक साधना के लिए मुहूर्त:
दिनांक: 9-11-2026 की मध्य रात्रि 12:25 AM से 2:45 AM तक (अर्थात 8 नवंबर की रात को 12 बजे के बाद)।
अमावस्या तिथि एवं निर्णय:
अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 AM से शुरू होकर अगले दिन (9 नवंबर) दोपहर 12:31 PM तक है।
उदय तिथि को देखते हुए अमावस्या सोमवार (9 नवंबर 2026) को मनाई जाएगी।
इस दिन दीपावली के पावन अवसर पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
दीपावली पर रिकॉर्ड तोड़ बिके मिट्टी के दीये, नारनौंद में 10 लाख दीयों से रोशन होंगे गांव-शहर,
Haryana Festival Offer: त्योहार पर मिलेगी 24 घंटे बिजली, यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें शुरू,
दीपावली पर ये गलती पड़ेगी भारी, जरा बच के ,
हांसी कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई छात्रा लापता,
नारनौंद में दीपावली बाजार भीड़, धनतेरस पर करोड़ों का व्यापार, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा,










