'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश 

🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔

अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।

सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।

✨ शुभ दीपावली! ✨

टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'

हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।

चाइनीज को छोड़ देसी उत्पादों की धूम: दीपावली पर नारनौंद में खील-खिलौने और पशुओं के श्रृंगार का बढ़ा क्रेज

By sunilkohar

Published On:

चाइनीज को छोड़ देसी उत्पादों की धूम: दीपावली पर नारनौंद में खील-खिलौने और पशुओं के श्रृंगार का बढ़ा क्रेज

---Advertisement---

खील खेल खिलौने के साथ पशुओं के गले की झालर बन रही है ग्राहकों की पहली पसंद

नारनौंद : दीपावली के त्योहार पर बाजारों में खूब रौनक है बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन अबकी बार ग्राहक चाइनीस चीजों से दूरी बनाकर देसी चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। हमारे बुजुर्ग खील खेल खिलौने और पशुओं के गले में बांधने के लिए झालर लेकर आते थे। आज फिर से उन्हीं चीजों का ट्रेंड सबसे ऊपर बना हुआ है। बाजार में अधिकतर लोग इन्हीं चीजों की खरीदारी कर रहे हैं।
 दीपावली के त्योहार पर अबकी बार लोगों ने चाइनीज चीजों से दूरी बनाई हुई है। पूजा में प्रयोग करने के लिए काफी लोग खील खेल खिलौने की खरीदारी करते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि मिठाई में काफी मिलावटी सामग्री प्रयोग की जाती है इसलिए लोगों ने अबकी बार मिठाई से भी दूरी बनाई है। ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली के त्योहार पर किसान अपने पशुओं को भी अच्छी तरह से श्रृंगार करने का काम करते हैं इसके लिए उनके गले में बांधने के लिए झालर और माथे में बांधने के लिए फूलों की खरीदारी कर रहे हैं यह सभी चीज देसी तरीके से ही लोगों ने तैयार की हुई है। काफी दुकानदार गांव गांव जाकर भी इनकी बिक्री कर रहे हैं।
दुकानदार अनिल हरीश अमित बंटी दीपक ने बताया कि बाजार में काफी चाइनीज वस्तुएं बेचने के लिए रखी हुई है लेकिन अबकी बार ग्राहक स्वदेशी वस्तुओं की तरफ अपना रुझान बढ़ा रहे हैं और उन्हीं की खरीददारी करके अपने घरों पर ले जा रहे हैं। यह एक अच्छी शुरुआत है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा क्योंकि पशुओं के श्रृंगार के लिए तैयार की हुई सभी वस्तुएं आसपास के लोगों ने ही तैयार की है।
 खरीदारी करने के लिए आए बलजीत सिंह कुलदीप राजवीर दलवीर भूपेंद्र आदि ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करते हैं। घर में पशु भी है दीपावली के त्योहार पर उनको भी अच्छे प्रकार से तैयार किया जाता है। उनके गले में झालर और माथे पर फूल पहनाते हैं। पूरे शरीर पर सरसों के तेल की मालिश की जाती है। अबकी बार घरों में मिलावटी मिठाई की जगह खेल और खेल खिलौने लेकर जा रहे हैं। हमारे बुजुर्ग भी इन्हीं चीजों की खरीदारी करते थे।

Leave a Comment