बास गांव से युवती लापता
Hansi Abtak News: नारनौंद उपमंडल के एक गांव से हांसी के कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जब छात्रा देर शाम तक भी वापस घर नहीं पहुंची, तो परिजन चिंतित हो गए और पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
Virender Coaching Centre Hansi Student Missing
बास थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बास आजमशाहपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी वीरेंद्र कोचिंग सेंटर, हांसी में पढ़ाई करती है। हर रोज़ की तरह वह 5 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे घर से Virender Coaching Centre Hansi के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

पीड़ित ने बताया कि जब देर शाम तक भी उनकी बेटी घर नहीं पहुंची, तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्हें शक है कि या तो किसी अनजान व्यक्ति ने उनकी बेटी को कहीं छुपा रखा है या फिर वह किसी अन्य वजह से खुद कहीं चली गई है। उसके पास मौजूद मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच और तलाश शुरू कर दी है।












