Hansi News: ईंट भट्ठा मालिक पर सुए से हमला, 50 लाख रुपये मांगने का आरोप
Hansi News: नारनौंद के गांव खरबला में ईंट भट्ठा मालिक पर लेनदेन के विवाद में सुए से हमला और 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रोहतक जिले के मदीना निवासी शुभम और उसके एक अज्ञात साथी पर सुए से हमला करने का आरोप लगाया है। झज्जर निवासी 51 वर्षीय योगेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दोनों ने एक सप्ताह में 50 लाख रुपये न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।







