मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से 1 लाख 92 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी
Hansi News: हांसी में की एक महिला का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों द्वारा उनके बैंक खाते से 1 लाख 92 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता
पुलिस को दी शिकायत में किरण जैन ने बताया कि उनका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। 19 नवंबर की सुबह उनका मोबाइल फोन अपने आप अपडेट होने लगा। करीब एक घंटे तक फोन ऑन न होने पर जब उन्होंने अपने बेटे को दिखाया, तो – बेटे ने फोन को रीसेट कर दोबारा चालू किया।
यूनियन बैंक साइबर ठगी हांसी

फोन चालू होते ही उस पर पैसे ट्रांसफर होने का नोटिफिकेशन आया। इसके बाद जब परिवार ने पिछले एक सप्ताह की बैंक ट्रांजेक्शन हिस्ट्री जांची, तो खाते से तीन अलग-अलग तारीखों में 1.92 लाख रुपये कटने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को 99 हजार रुपये, 18 नवंबर को 43 हजार रुपये और 19 नवंबर को 50 हजार रुपये निकाले गए थे। पीड़िता ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
Online जीरो एफआईआर हरियाणा साइबर क्राइम
घटना का पता चलते ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। साइबर मुख्यालय पंचकूला से प्राप्त ई-जीरो एफआईआर और पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।











