Hansi News Today: हांसी में पूर्व सरपंच पर हमला, जाने पूरा मामला 

By sunilkohar

Published On:

Hansi News Today: हांसी में पूर्व सरपंच पर हमला, जाने पूरा मामला 

---Advertisement---

ढाणी कुम्हारान के पूर्व सरपंच पर हमला; दोनों पैर, बायां हाथ टूटा

 Hansi News Today: हांसी मैं जमीन की पैमाइश न करने देने और साथ लगती सरप्लस की जमीन के विवाद में पूर्व सरपंच पर हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल सरपंच को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

निजी अस्पताल में आपरेशन

 ढाणी कुम्हारान के 70 वर्षीय पूर्व सरपंच नंद लाल पर शुक्रवार सुबह ढाणा रोड पर सात-आठ लोगों ने लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। उनके दोनों पैरों और बाएं हाथ की हड्डियां टूट गईं। हांसी के निजी अस्पताल में उनके आपरेशन हुए हैं।

Surplus Land Dispute : सरप्लस भूमि की खरीद-फरोख्त का मामला

नंद लाल ने आरोप लगाया कि हमला उनकी जमीन की पैमाइश रुकवाने और साथ लगती करीब डेढ़ एकड़ सरप्लस भूमि की खरीद-फरोख्त का मामला दबाने के लिए किया गया। शुक्रवार को ही पैमाइश होनी थी। उन्होंने 14 नवंबर को ग्रीवेंस में गांव के मकानों वाली जमीन के मालिकाना हक की शिकायत भी दी थी।

मना करने पर देख लेने की धमकी

नंद लाल के अनुसार कुछ लोगों ने पैमाइश नहीं करवाने को कहा था और मना करने पर देख लेने की धमकी दी थी। सुबह सैर के दौरान फ्लाईओवर के नीचे खड़े युवक उन्हें देखकर व्यायाम करने लगे। पुल से कुछ दूर पहुंचने पर पीछे से आकर उनका मुंह दबाया और हमला कर दिया। आरोपित फोन छीनकर पांच-सात फीट दूर फेंक गए। करीब आधे घंटे बाद वह फोन तक पहुंचे और बेटे को सूचना दी।

सरप्लस भूमि हथियाने के लिए जमाबंदी और इंतकाल में बदलाव

बेटे ने मौके पर पहुंचकर डायल-112 को बुलाया। पुलिस को सूचना है, लेकिन अभी उनके बयान दर्ज नहीं हुए हैं। नंद लाल का आरोप है कि उनके खेत से लगती करीब डेढ़ एकड़ जमीन सरकार की सरप्लस भूमि थी। इसे हथियाने के लिए पिछले दो महीने में चार-पांच बार जमाबंदी और इंतकाल में बदलाव किए गए हैं। उनके अनुसार, पैमाइश से जमीन की स्थिति स्पष्ट होने और कथित गड़बड़ी सामने आने का डर था। उन्होंने इसी विवाद के चलते हमला करवाए जाने का आरोप लगाया है।

14 नवंबर की शिकायत में उठाया था मकानों का मुद्दा

पूर्व सरपंच नंद लाल और प्रभावित ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार, ढाणी कुम्हारान के निवासी राजा हरेंद्र फरीदकोट के मुजारे थे। उन्हें गांव की फिरनी के भीतर बसाया गया था, जहां उन्होंने मकान बनाए। शिकायत में कहा गया कि 2019-20 की जमाबंदी में मकानों वाली जमीन सरप्लस दिखाई गई है, जबकि 1993 के पंचायत नक्शों के अनुसार ग्रामीण काबिज हैं। उन्होंने जांच और मकान मालिकों को मालिकाना हक दिलाने की मांग की थी।

You Might Also Like

Leave a Comment