नारनौंद में खड़ी गाड़ी का मुंडका में कटा टोल, टोल फ्री नंबर पर की शिकायत कोई रिस्पांस नहीं 

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद में खड़ी गाड़ी का मुंडका में कटा टोल, टोल फ्री नंबर पर की शिकायत कोई रिस्पांस नहीं 

---Advertisement---

FASTag deducted without travelling

नारनौंद: नारनौंद में खड़ी ब्रेजा गाड़ी का वीरवार की दोपहर को दिल्ली के मुंडका टोल पर टोल कट गया। इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर की तो रात तक भी कोई रिस्पांस नहीं आया। नारनौंद निवासी यशवीर लोहान ने बताया कि वह बिजली बोर्ड में एसए के पद पर तैनात है और उसकी ड्यूटी खेड़ी चोपटा बिजली घर में है।

बुधवार की रात को ड्यूटी करके वह वीरवार की सुबह अपनी गाड़ी को लेकर घर पर आ गया था और गाड़ी को गेराज में खड़ी करके सो गया था। दोपहर के करीब 2 बजकर 46 मिनट पर मोबाइल फोन पर टोल काटने का मैसेज आया कि गाड़ी नंबर एच आर 86 /1086 का दिल्ली के मुंडका टोल पर 240 रुपए का टोल कट गया है।

गलत टोल कटने की शिकायत

नारनौंद में खड़ी गाड़ी का मुंडका में कटा टोल, टोल फ्री नंबर पर की शिकायत कोई रिस्पांस नहीं 
नारनौंद : मोबाइल पर टोल काटने का आए हुए मैसेज की रसीद।
जबकि उसकी गाड़ी घर पर ही खड़ी हुई है टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला उसके बाद एनएचआईए की टोल फ्री नंबर 1033 पर इसकी शिकायत की लेकिन देर रात तक उन्होंने भी कोई समाधान नहीं निकला। अगर गाड़ी घर होते हुए भी ऐसे ही टोल कटते रहे तो परेशान करने वाली बात होगी क्योंकि टोल से कोई भी अगर गाड़ी गलत नंबर लगाकर गुजरती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

Leave a Comment