Mokhra Meena Murder Case Update
रोहतक जिले के गांव मोखरा में पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित नरेश उर्फ नीशू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पति को पुलिस ने अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
घरेलू कलह हत्या की वजह
शुक्रवार को आरोपित को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने घरेलू कलह को हत्या की वजह बताया है। उधर, मृतका के मायके पक्ष ने बहुअकबरपुर थाने पहुंचकर मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
बहादुरगढ़ के शास्त्री नगर निवासी भाई अजय ने पुलिस से सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में नामजद अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मीना हत्याकांड का राज : कस्सी से हमला कर हत्या
मृतका के भाई अजय के अनुसार, नरेश ने मीना पर लोहे की राड के अलावा कस्सी और सोटे से भी वार किए थे। हमला करने के बाद वह इन हथियारों को कार में रखकर ले गया था। इसकी जानकारी मीना की बेटी ने उन्हें दी थी।
6 आरोपित पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में उसने घरेलू कलह के चलते हत्या करने की बात कबूल की है। – जसबीर सिंह, प्रभारी, बहुअकबरपुर थाना।













