रोहतक जींद रोड़ हादसा: भगवतीपुर गांव के पास एक्सीडेंट, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत 

By sunilkohar

Published On:

रोहतक जींद रोड़ हादसा: भगवतीपुर गांव के पास एक्सीडेंट, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत 

---Advertisement---

रोहतक-जींद रोड पर भगवतीपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत

रोहतक जींद रोड हादसा : भगवतीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक रोडवेज कर्मचारी की पत्नी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। भगवतीपुर एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, रोहतक जिले के गांव चिड़ी निवासी प्रियंका समर गोपालपुर रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। इसी फैक्ट्री में उसका देवर जतिन और एकलव्य भी काम करते थे। तीनों फैक्ट्री में ड्यूटी खत्म कर शाम को एक ही बाइक पर सवार होकर गांव आ रहे थे कि भगवतीपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

दोनों बाइकों की भिड़ंत होते ही वे तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही लाखन माजरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और जतिन के बयान पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने प्रियंका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

लाखन माजरा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जतिन की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Comment