खरखौदा दीपक हत्याकांड: दीपावली की रात हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर भेजा

By sunilkohar

Published On:

खरखौदा दीपक हत्याकांड: दीपावली की रात हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर भेजा

---Advertisement---

दीपावली की रात अंबेडकर पार्क में हुआ था झगड़ा, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत

खरखौदा दीपक हत्याकांड: सोनीपत के खरखौदा में दीपावली की रात अंबेडकर पार्क में दीपक और उसके साथियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित और अमित के रूप में हुई है। इस झगड़े में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दीपक की मौत हो गई थी। दीपक के भाई के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एएसआई प्रदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दीपक हत्याकांड के दो आरोपी खरखौदा में ही घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायाधीश सुषमा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में झगड़े के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। झगड़े में अन्य लोग भी घायल हुए थे। मामले में अभिषेक सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाएगी। दोनों आरोपियों को 20 नवंबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। झगड़े का मुख्य कारण मृतक दीपक का साथी अन्ना व अमित की रंजिश बताई गई है। दीपक तो बीच में आ गया जिसके कारण से चोट लगी।

You Might Also Like

Leave a Comment