खरखौदा जमीन धोखाधड़ी: 5 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी से ट्रांसफर, रजिस्ट्रेशन क्लर्क समेत दो पर Kharkhoda Land Fraud Police Fir

By sunilkohar

Published On:

खरखौदा जमीन धोखाधड़ी: 5 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी से ट्रांसफर, रजिस्ट्रेशन क्लर्क समेत दो पर Kharkhoda Land Fraud Police Fir

---Advertisement---

Sonipat Kharkhoda Land Fraud Case Police Fir

Kharkhoda Land Fraud: सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में करीब 5 करोड़ रुपए कीमत की 17 कनाल जमीन को कथित तौर पर धोखाधड़ी से दूसरे लोगों के नाम ट्रांसफर में करवाने का मामला सामने आया है। गांव खुर्मपुर निवासी सत्यवान ने आरोप लगाया है कि जमीन खरीदने का झांसा देकर उसे और उसकी बहन को विश्वास लिया गया और उनके जरूरी दस्तावेज हासिल कर जमीन की रजिस्ट्री करवा दी गई। शिकायत में तहसील कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका भी जताई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति और एक रजिस्ट्रेशन क्लर्क के खिलाफ विभिन्न धाराओं में Land Fraud Police Fir दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता सत्यवान के अनुसार आरोपियों ने उसकी जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा था। जमीन पर अदालत की रोक होने की बात सामने आने पर उसे भरोसा दिलाया गया कि रोक हटवा दी जाएगी। इसी बहाने उससे आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पैन कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज ले लिए गए। आरोप है कि बाद में उसकी 9 कनाल जमीन की रजिस्ट्री सितेंद्र निवासी पलवल के नाम करवा दी गई। इसी तरह उसकी बहन सुशीला की 8 कनाल जमीन की रजिस्ट्री भी दूसरे व्यक्ति के नाम करवाने का आरोप है।

तहसीलदार बोले-पता चलते ही रजिस्ट्री रोकी

तहसीलदार बिजेंद्र नांदल ने बताया कि अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया ऑनलाइन है और दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। उनके अनुसार कुछ लोगों ने दस्तावेजों में एडिटिंग करके उन्हें अपलोड किया था। जैसे ही Kharkhoda Land Fraud की जानकारी मिली, तुरंत संबंधित रजिस्ट्री रुकवा दी गई और उसे कैंसिल कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मामला Land Fraud Police Fir दर्ज कर शुरू की जांच

एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (2), 318 (4) और 61 के तहत Kharkhoda Land Fraud Police Fir दर्ज की गई है। इनमें आपराधिक न्यासभंग, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित प्रावधान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में दस्तावेजों, रजिस्ट्री प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी।

Leave a Comment