Hisar Barwala Road Accident : बस की चपेट में आने से 67 वर्षीय बुजुर्ग चौकीदार की मौत, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

By sunilkohar

Published On:

Hisar Barwala Road Accident : बस की चपेट में आने से 67 वर्षीय बुजुर्ग चौकीदार की मौत, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

---Advertisement---

Hisar Barwala Bus Stand Accident

Hisar Barwala Road Accident: बरवाला शहर के नए बस स्टैंड के गेट के पास परिवहन समिति की एक बस की चपेट में आने से 67 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान शुक्रवार शाम को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शहर के वार्ड 7 में पुराना वाटर वर्क्स क्षेत्र निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, कृष्ण अग्रोहा मार्ग स्थित गेहूं के गोदाम में चौकीदारी का कार्य करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वे अपनी ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नए बस स्टैंड के दूसरे गेट के समीप जींद से बरवाला आ रही एक निजी बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
 हादसे के तुरंत बाद घायल अवस्था में उन्हें बरवाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुखबीर ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Comment