आदमपुर में हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, Hisar Police FIR दर्ज

By sunilkohar

Published On:

आदमपुर में हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, Hisar Police FIR दर्ज

---Advertisement---

जवाहर नगर में 23.13 ग्राम हेरोइन के साथ सदलपुर निवासी नशा तस्कर गिरफ्तार

Hisar Police Fir: हिसार मिल गेट सीआईए पुलिस ने आदमपुर में छापेमारी करते हुए सूचना के आधार पर बाइक सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपित के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई है और जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ Police Fir दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक Mil Gate Hisar CIA Police टीम आदमपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि जवाहर नगर में एक नशा तस्कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आने वाला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

सीआईए पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक प्लैटिना मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकवाया और उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 23.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया तथा आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपित को लेकर आदमपुर पुलिस थाने पहुंची और उसके खिलाफ नशा अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस द्वारा नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान हिसार जिले के गांव सदलपुर निवासी अमरदीप के रूप में हुई है, जो कि भारत गैस एजेंसी के पास रहता है। पुलिस द्वारा उसके कब्जे से बरामद हेरोइन की बाजार में कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई है।

इस संबंध में मिल गेट हिसार सीआईए इंचार्ज जगदीश ने बताया कि आदमपुर से नशा तस्करी के मामले में सदलपुर निवासी अमरदीप को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। आरोपित को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Leave a Comment